लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में पिता अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ पिछले 7 सालों से कर रहा था रेप, पीड़िता का कई बार कराया गर्भपात

By अनुराग आनंद | Updated: January 20, 2021 14:44 IST

हरियाणा के हिसार में एक 17 वर्षीय लड़की ने अपने पिता के खिलाफ लगभग सात वर्षों से लगातार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने आगे बताया कि आरोपी पिता अब 11 साल की उसकी छोटी बहन से भी छेड़छाड़ करता है।पीड़िता ने कहा कि पिता ने कई बार उसका गर्भपात भी कराया और ऐसा न करने पर उसे इसके लिए मजबूर किया।

चंडीगढ़: हरियाणा में यौन उत्पीड़न का एक शर्मनाक घटना सामने आया है। हिसार में एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ लगभग सात साल तक कथित तौर पर दुष्कर्म किया। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, पुलिस ने अपने पिता से परेशान किशोरी की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

पीड़िता ने पिता पर 11 साल की छोटी बहन के साथ भी छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप-

पीड़िता ने हिसार के महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज अपनी शिकायत में कहा कि उसके पिता, जो एक सरकारी अधिकारी के रूप में काम करते हैं, पिछले सात वर्षों से लगातार उसके साथ यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। 

लड़की ने बताया कि जब भी उसने अपने पिता के इस व्यवहार का विरोध किया तो उसे मौत की धमकी दी गई। यही नहीं नाबालिग पीड़िता ने कहा कि पिता ने कई बार उसका गर्भपात भी कराया और ऐसा न करने पर उसे इसके लिए मजबूर किया। पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपी पिता अब 11 साल की उसकी छोटी बहन से भी छेड़छाड़ करता है।

पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी से की पूछताछ-

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (बार-बार बलात्कार), 376 (2) एफ (अभिभावक द्वारा बलात्कार), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात का कारण), 506 (आपराधिक धमकी), 323 के तहत मामला दर्ज किया है। 

रेप पीड़िता नाबालिग है ऐसे में पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में भी मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता (सरकारी अधिकारी) को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि पिता व पीड़िता दोनों से इस संबंध में पूछताछ चल रही है।

टॅग्स :रेपयौन उत्पीड़नदुष्कर्महरियाणाहिसारपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल