लाइव न्यूज़ :

इटावाः टायर फटने के बाद बेकाबू कार और डीसीएम ट्रक में टक्कर, छह युवकों की मौत, तीन घायल, युवकों की आयु 25 से 35 साल के बीच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2022 17:28 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सत्यपाल सिंह ने बताया कि सैफई थाना क्षेत्र में बाबा ज्ञान दास आश्रम के पास डीसीएम ट्रक और आर्टिगा कार की आमने-सामने की टक्कर मे छह युवकों मनजीत, बृजमोहन, करन, विपिन, विशेष, तथा सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसभी युवक जसवंत नगर के हैं जो किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इटावाः इटावा-मैनपुरी मार्ग पर सैफई थाना क्षेत्र के बाबा ज्ञान दास आश्रम के पास बुधवार को डीसीएम ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर में छह युवकों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये।

 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सत्यपाल सिंह ने बताया कि सैफई थाना क्षेत्र में बाबा ज्ञान दास आश्रम के पास डीसीएम ट्रक और आर्टिगा कार की आमने-सामने की टक्कर मे छह युवकों मनजीत, बृजमोहन, करन, विपिन, विशेष, तथा सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सभी युवक जसवंत नगर के हैं जो किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, वहीं सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वाले युवकों की आयु 25 से 35 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

कोचिंग पढ़ने गए छात्र की चाकू से गोद से हत्या

प्रतापगढ़ जिले के कंधई क्षेत्र में बुधवार को कोचिंग पढ़ने आए छात्र की एक अन्य छात्र ने चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कालूराम इंटर कॉलेज शीतलागंज में इंटर का छात्र सागर सिंह (20) सुबह कॉलेज के सामने कोचिंग पढ़ने आया था उसी दौरान सूर्य प्रकाश नामक एक छात्र अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और सागर पर चाकू से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि सागर को मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर मंगलवार को विवाद हुआ था संभवत: उसी कारण यह हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई