लाइव न्यूज़ :

एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, सांपों के जहर वाले मामले में हुए अरेस्ट

By आकाश चौरसिया | Updated: March 17, 2024 15:59 IST

नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि एल्विश यादव की गिरफ्त सांपों के जहर वाले मामले में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसांपों के जहर वाले मामले में एल्विश यादव की गिरफ्तारी हुईनोएडा पुलिस ने यूट्यूबर को हिरासत में लियासूत्रों के मुताबिक, नोएडा पुलिस उस पर बड़ी कार्रवाई कर सकती है

गुरुग्राम: नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि एल्विश यादव की गिरफ्त सांपों के जहर वाले मामले में हुई है। नोएडा पुलिस एल्विश यादव से पूछताछ कर रही है। पिछले दिनों पुलिस ने सांपों के जहर वाले मामले 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। 

सामने आई खबरों के मुताबिक, माना जा रहा है कि यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन होना संभव है। अभी नोएडा पुलिस नोएडा स्थित सर्फाबाद गांव में स्थित फार्म हाउस में एल्विश को पूछताछ के लिए ले जा रही है। इससे पहले एल्विश के खिलाफ गुरुग्राम और गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया।

  

इसी मामले पर खुद भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने FIR दर्ज कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पुलिस ने सेक्टर 49 इलाके में रेड की थी। इस कार्रवाई के दौरान 5 आरोपी भी पकड़े गए थे। 

पुलिस को मौके से 20 मिलीमीटर स्नेक वैनम और 9 जहरीले सांप मिले थे। उनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंहा सांप और एक रैट स्नेक शामिल थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एल्विश यादव की पार्टी में वे सांप और जहर की सप्लाई किया करते थे। उसके बाद अब सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस ने एल्विश के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली थी।

ये है मामला..बीते 8 नवंबर, 2023 को नोएडा पुलिस ने रेवा पार्टी में सांप के जहर के उपयोग करने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इस केश में यूट्यूबर एल्विश यादव भी आरोपी है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ शामिल हैं। पुलिस को राहुल के पास से 20 एमएल जहर भी मिला था।  

टॅग्स :एल्विश यादवNoida Policeगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

बॉलीवुड चुस्कीसर्प विष मामला: 2.5 साल उत्पीड़न की भरपाई क्या?, एल्विश यादव का सवाल?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा