लाइव न्यूज़ :

दुर्गः नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन के लिए गई 6 वर्षीय बच्ची दुष्कर्म के बाद हत्या?, शव पड़ोस में ही खड़ी कार से बरामद, शरीर में चोट और खरोंच के निशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2025 18:10 IST

दुर्गः देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में मोहन नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्देकन्या पूजन के लिए पड़ोस में ही रहने वाली अपनी दादी के घर गई थी। बच्ची के लापता होने की जानकारी मिली तब उसकी खोजबीन शुरू की गई। देर रात में ही मोहल्ले के आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी।

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन के लिए गयी छह वर्षीय एक बच्ची की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उन्होंने बताया कि जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में रविवार को चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी को कन्या पूजन के लिए गयी बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। अधिकारियों के अनुसार मोहन नगर थाना क्षेत्र की यह बच्ची रविवार सुबह लगभग नौ बजे कन्या पूजन के लिए पड़ोस में ही रहने वाली अपनी दादी के घर गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में मोहन नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को जब बच्ची के लापता होने की जानकारी मिली तब उसकी खोजबीन शुरू की गई। तलाश के दौरान बच्ची का शव पड़ोस में ही खड़ी एक कार से बरामद किया गया। अधिकारियों के मुताबिक बच्ची के शरीर में चोट और खरोंच के निशान थे, जिसे देखकर देर रात में ही मोहल्ले के आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी।

हालांकि पुलिस ने तत्काल आग को बुझाया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के दूसरे दिन आज पोस्टमार्टम के बाद परिजन और मोहल्ले के लोग शव को लेकर थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

जब पुलिस संदिग्धों को थाने से मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी तब लोगों ने वाहन को रोक लिया और उन्हें उनके हवाले करने की मांग करने लगे। लोगों को आक्रोशित देखकर पुलिस तीनों को वापस थाने ले गई तथा कुछ देर बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार की बात सामने आयी है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। राठौर ने बताया कि क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceछत्तीसगढ़रेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?