लाइव न्यूज़ :

Dungarpur Crime News: दो दिनों से पिता को कोई नहीं देखा, पुत्र ने तीखी बहस पर ले जी जान, सिर पर धारदार हथियार से हमला किया और शव को घर में दफनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2024 16:04 IST

Dungarpur Crime News: पिता के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि अपना अपराध छिपाने के लिए आरोपी ने शव को आंगन में दफना दिया।

Open in App
ठळक मुद्देचुन्नी लाल ने कबूल किया कि दो दिन पहले उसकी पिता के साथ तीखी बहस हुई थी।राजेंग बरंडा (60) के चार बेटे प्रकाश, चुन्नी लाल, दिनेश और पप्पू हैं।तीन डूंगरपुर के बलवाड़ा गांव में रहते हैं।

Dungarpur Crime News:राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पिता की हत्या कर दी और उनके शव को अपने घर में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामला शुक्रवार को सामने आया जब आरोपी चुन्नी लाल ने कबूल किया कि दो दिन पहले उसकी पिता के साथ तीखी बहस हुई थी। इसके बाद उसने पिता के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि अपना अपराध छिपाने के लिए आरोपी ने शव को आंगन में दफना दिया।

पुलिस ने बताया कि राजेंग बरंडा (60) के चार बेटे प्रकाश, चुन्नी लाल, दिनेश और पप्पू हैं, प्रकाश और उसकी मां काम के सिलसिले में अहमदाबाद में रहते हैं जबकि अन्य तीन डूंगरपुर के बलवाड़ा गांव में रहते हैं। पुलिस ने कहा कि राजेंग चुन्नी लाल के साथ एक अलग घर में रहते थे।

दिनेश और पप्पू ने प्रकाश को फोन किया और बताया कि उन्होंने पिता को पिछले दो दिनों से नहीं देखा है, तो प्रकाश और उसकी मां तुरंत अहमदाबाद से अपने गांव आ गए, पैतृक स्थान पहुंचकर उन सभी ने चुन्नी लाल से अपने पिता के बारे में पूछा।

पुलिस के अनुसार पहले तो उसने झूठी कहानियां बनाईं, लेकिन बाद में पिता की हत्या करने की बात कबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव को आंगन से निकालकर जिला अस्पताल की शवगृह में रखवाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानगुजरातPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला