लाइव न्यूज़ :

पणजीः डीआईजी ने महिला से की छेड़छाड़, महिला ने नाइट क्लब में पीटा!, आरोप में घिरे आईपीएस अधिकारी को पद से हटाया, जानें पूरा वाक्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2023 12:05 IST

गोवा के डीजीपी जसपास सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने ‘राज्य सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है।’

Open in App
ठळक मुद्देकोआन तत्काल प्रभाव से डीजीपी के समक्ष पेश हों।महिला कर्मचारी को ‘अपने पास बैठने’ के लिए कहता नजर आ रहा है।अधिकारी का महिलाओं के साथ ‘दुर्व्यवहार’ करने का पुराना रिकॉर्ड रहा है।

पणजीः गोवा में तैनात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी ए कोआन को एक क्लब में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद से हटा दिया गया है और उन्हें राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गोवा के डीजीपी जसपास सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने ‘राज्य सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है।’ गोवा सरकार के अवर सचिव (कार्मिक विभाग) नाथिन अराउजो ने बुधवार शाम को आदेश दिया कि कोआन तत्काल प्रभाव से डीजीपी के समक्ष पेश हों।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आश्वस्त किया है कि आरोपी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ ‘सख्त कार्रवाई’ की जाएगी। अधिकारी पर सोमवार की रात राज्य में एक क्लब में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विधायक विजय सरदेसाई की ओर से इस मामले को राज्य विधानसभा में उठाए जाने के बाद सावंत ने बुधवार को सदन में कहा कि ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी का नाम लिए बिना सरदेसाई ने सदन में कहा कि एक महिला ने नाइट क्लब में एक आईपीएस अधिकारी को तब पीटा जब उसने उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

जीएफपी के विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी का महिलाओं के साथ ‘दुर्व्यवहार’ करने का पुराना रिकॉर्ड रहा है। सरदेसाई ने कहा कि वह घटना का वीडियो भी पेश कर सकते हैं, जिसमें आईपीएस अधिकारी एक क्लब में एक महिला कर्मचारी को ‘अपने पास बैठने’ के लिए कहता नजर आ रहा है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कथित घटना कब हुई।

टॅग्स :IPSप्रमोद सावंतक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?