लाइव न्यूज़ :

UP Road Accident: लखनऊ के बाद हाथरस में डबल डेकर बस और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत, 16 घायल

By आकाश चौरसिया | Updated: July 11, 2024 11:41 IST

UP Road Accident: हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के टोली गांव के पास डबल डेकर बस और ट्रक की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है, जिसमें अभी कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

Open in App

Hathras:उत्तर प्रदेश में गुरुवार को हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के टोली गांव के पास एक डबल डेकर बस ट्रक से जा टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि इसकी चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग जख्मी हो गए हैं। हाथरस जिलाधिकारी आशीष कुमार ने इस बड़े हादसे पर बात करते हुए कहा कि हादसे में दो लोगों को जान चली गई है और करीब 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इससे पहले बीते बुधवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भी इसी तरह का बड़ा हादसा देखने को मिला था, जहां डबल डेकर बस ने दूध के टैंकर को टक्कर मार दी थी, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी और 19 घायल हो गए थे।  वहीं, उन्नाव हादसा सुबह करीब पांच बजे बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के जोजीकोट गांव के पास हुआ।

सूचना मिलने पर हाथरस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निपुण अग्रवाल पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत पर दुख जताया है। सीएमओ के बयान में कहा गया है कि उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहाथरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला