लाइव न्यूज़ :

8 साल की बच्ची से रेप के बाद गला घोंटकर कर हत्या, लकड़ी इकट्ठा करने के लिए बाहर गई थी मासूम, मछली पकड़ रहा था आरोपी, अपनी मां को भी मार चुका है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2025 09:04 IST

Dibrugarh: पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबलात्कार किया और संभवतः गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।आरोपी को घटनास्थल से भागने की कोशिश करते समय पकड़ लिया।आरोपी ने अपनी मां की हत्या की थी और 14 साल जेल में बिताने पड़े थे।

Dibrugarh:असम के डिब्रूगढ़ जिले के एक चाय बागान में आठ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार को नामरूप थाना क्षेत्र के कचहरी पाथर स्थित एक छोटे से चाय बागान में हुई, जब बच्ची लकड़ी इकट्ठा करने के लिए बाहर गई थी। एक अधिकारी ने कहा, "आरोपी पास में ही मछली पकड़ रहा था तभी उसने बच्ची को अकेला देखा। उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और संभवतः गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।"

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने शव को नाले में छिपा दिया और उसे घास-फूस से ढक दिया। उन्होंने बताया, "जब लड़की घर नहीं लौटी, तो उसके माता-पिता ने पड़ोसियों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने पुलिस को भी सूचित किया। शव रात करीब 8:40 बजे मिला।" स्थानीय लोगों ने आरोपी को घटनास्थल से भागने की कोशिश करते समय पकड़ लिया।

उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी मां की हत्या की थी और इसके लिए उसे 14 साल जेल में बिताने पड़े थे, जिसके बाद तीन साल पहले उसे रिहा किया गया था। नामरूप के डीएसपी प्रसेनजीत दास ने कहा, "वह हमारी हिरासत में है। पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceरेपहत्याअसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद