लाइव न्यूज़ :

कक्षा 8 की छात्रा के साथ स्कूल प्रबंधक कई दिनों से कर रहा था यौन शोषण, पुलिस ने धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2025 22:16 IST

देवरियाः सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी और पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता कक्षा आठ की छात्रा है और स्कूल प्रबंधक कई दिनों से उसका कथित तौर पर यौन शोषण कर रहा था।आरोपी को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

देवरियाः देवरिया जिला मुख्यालय के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजय रेड्डी ने बताया कि आज सदर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कक्षा आठ में पढ़ने वाली उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। उन्होंने तहरीर के हवाले से बताया कि पीड़िता कक्षा आठ की छात्रा है और स्कूल प्रबंधक कई दिनों से उसका कथित तौर पर यौन शोषण कर रहा था।

सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी और पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उन्होंने बताया कि आरोपी को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

बलिया में नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी कक्षा 11वीं की 16 वर्षीय छात्रा 28 सितंबर शाम घर से किसी काम के लिए निकली थी तभी उसके गांव के निवासी धर्मेंद्र कुमार राजभर (21) ने उसे अगवा कर लिया।

नगरा थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर धर्मेंद्र कुमार राजभर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में दो अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को दो अक्टूबर को ही थाना क्षेत्र के एक स्थान से मुक्त करा लिया।

थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार को किशोरी का मेडिकल जांच के बाद बलिया जिले की एक अदालत में बयान दर्ज कराया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी को रविवार को थाना क्षेत्र के घोघरा पुल के समीप से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जेल भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज