लाइव न्यूज़ :

Delhi: मौजपुर में सनसनीखेज वारदात, कैफे में युवक की गोली मारकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2026 09:52 IST

Delhi: उन्हें तुरंत इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Open in App

Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक कैफे में अज्ञात हमलावरों ने 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना रात 10:28 बजे वेलकम थाना क्षेत्र के एक कैफे में हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान फैजान उर्फ ​​फज्जी (24) के रूप में हुई है, जो वेलकम का निवासी है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘अपराध एवं फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि हमलावरों की सटीक संख्या और हमले का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि वेलकम पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइमदिल्ली समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टपति गोपी सिंह यादव ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी रोली देवी को बुरी तरह पीटा, गर्भपात के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से मौत?, 14 वर्षीय बेटी ने पुलिस से कहा-गर्भपात की गोलियां जबरदस्ती खिलाई?

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

क्राइम अलर्ट4 दिन से लापता थी 3 साल की मासूम, नाना के घर से 25 मीटर दूर भूस्सी घर से तेज दुर्गंध, लोगों ने अंदर देखा तो सड़ा-गला शव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो