लाइव न्यूज़ :

Delhi Viral Video: दिल्ली के पॉश इलाके में महिला संग मारपीट, वीडियो बनता देखा दुम दबाकर भागा आरोपी

By अंजली चौहान | Updated: August 11, 2024 13:16 IST

Delhi Viral Video: दिल्ली में कार के अंदर एक महिला पर क्रूर हमले का एक परेशान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे आक्रोश फैल गया है। कथित तौर पर यह घटना दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में शनिवार और रविवार की रात को हुई। वीडियो में एक व्यक्ति को एक महिला के साथ तीखी बहस करते हुए, हिंसक हमला करते हुए, मुक्का मारते हुए और गाली देते हुए दिखाया गया है।

Open in App

Delhi Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध कम होते नहीं दिख रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के पॉश इलाके माने जाने वाले ग्रेटर कैलाश में पेश आया है। दरअसल ग्रेटर कैलाश में एक महिला के साथ कार के भीतर मारपीट की घटना सामने आई है। मामला तब जाकर सामने आया जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

वीडियो में दिख सकता है कि एक कार के अंदर एक महिला संग मारपीट की जा रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी गुस्सा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना पिछली रात की है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि मारपीट से पहले महिला की एक व्यक्ति से बहस हो रही है। शख्स महिला को घूंसे मारता है और गाली देता है। 

जैसे ही शख्स ने देखा कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है और वह जल्दी से कार में बैठी महिला को लेकर भाग गया। ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने कार का नंबर और घटना का सटीक स्थान भी दिया है। इसके बावजूद, पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। 

दिल्ली में महिलाओं संग अपराध का यह कोई इकलौता मामला नहीं है। कुछ दिन पहले एक वकील ने युवती को नौकरी देने के बहाने कोर्ट के चेंबर में बुलाकर उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। मामला तीस हजारी कोर्ट का है। महिला का आरोप है कि तीस हजारी कोर्ट के चेंबर में वकील ने उसे बुलाया और उसके साथ रेप किया।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एक 21 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि तीस हजारी कोर्ट में एक वकील ने अपने चेंबर के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे 27 जुलाई को नौकरी देने के बहाने बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। युवती ने कहा कि वकील ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी इसके बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस के मुताबिक, सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइममहिलाकारदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने