लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: चोरी के शक में घर के मालिक ने पीटा, फिर सड़क पर कुत्तों ने नोच खाया, 16 साल के शख्स की मौत

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 9, 2021 11:57 IST

दिल्ली में एक 16 साल के किशोर का शव पुलिस को सड़क पर पड़ा मिला । दरअसल किशोर को फार्महाउस के मालिक ने चोरी के आरोप में खूब पीटा और अंत में कुत्तों ने उसे नोच खाया औऱ उसकी मौत हो गई ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में किशोर को फार्महाउस मालिक ने पीटा, कुत्तों ने काटासड़क पर घंटों पड़े रहने के बाद हुई मौत पुलिस ने कहा कि किशोर की मदद के लिए कोई आगे नहीं आय़ा

दिल्ली : पुलिस ने गुरूवार को बताया कि एक 16 साल के किशोर को चोरी के संदेह में एक फार्महाउस के मालिक ने पीटा और सड़क पर घायल छोड़ दिया । बाद में उसे कुत्तों के एक झुंड ने नोच खाया और अंत में उसकी मौत हो गई । 

पुलिस ने कहा कि फार्महाउस मालिक द्वारा लाठी से पीटने के बाद किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था और घंटों बिना किसी मदद के सड़क पर पड़ा रहा । इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उसे काट लिया ।

पुलिस अधिकारी प्रताप सिंह ने कहा कि किशोर का नाम संदीप महतो है और वह एक ड्राइवर का बेटा है । बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे अपने दो दोस्तों के साथ वह फार्महाउस में गया था । तभी फार्महाउस के गार्ड ने उन्हें देखा और संदेह होने पर शोर मचाया कि वह चोर है ।

उसके बाद जल्द ही फार्म हाउस के मालिक प्रकृति संधू ने संदीप को पकड़ लिया जबकि उसके दो दोस्त भागने में सफल रहे ।

सड़क पर कई घंटे पड़ा रहा, पर नहीं मिली मदद

पुलिस ने कहा कि संधू ने किशोर को डंडे से पीटा, जिससे उसके सिर पर चोट लग गई और किशोर भागते समय सड़क पर गिर पड़ा । उसके बाद कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया । पुलिस ने कहा कई घंटे बाद उसकी मौत हो गई लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया ।

अंत में सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने शव को देखा तो शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और वह फार्महाउस के मालिक की तलाश कर रहे हैं, जो फरार है । पुलिस ने कहा कि फार्महाउस के मालिक गुरुग्राम में रहता और ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाता है ।

पुलिस ने कहा कि किशोर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है लेकिन यह पता लगाने की कोशिश की जा रही कि वह और उसके दोस्त फार्महाउस में क्यों गए थे ।

टॅग्स :दिल्लीक्राइमदिल्ली समाचारदिल्ली पुलिसगुडगाँव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल