लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को पहले मारी टक्कर फिर कुचलकर मौके से हुआ फरार, घटना का वीडियो आया सामने

By आजाद खान | Updated: July 2, 2023 16:33 IST

हालांकि मामले में पुलिस केस भी हुआ है और आरोपी के साथ कार भी पुलिस को तलाश है। उधर महिला की कैसी हालत है इसका भी पता नहीं चल पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में तेज रफ्तार कार ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसे के बाद आरोपी और कार की कोई खबर नहीं है।

चंड़ीगढ़:  हरियाणा के गुरुग्राम से एक भयावह वीडियो सामने आया है जिसमें एक कार को एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मारते हुए देखा गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें पहले महिला को टक्कर मारते और फिर उसे कुचलते हुए देखा गया है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद से ही कार चालक और कार की कोई खबर नहीं है और इस मामले में मामला दर्ज हो गया है। 

बताया जा रहा है कि यह घटना 29 जून की शाम की है जब महिला वॉक पर निकली थी। ऐसे में वह जब लेन को पार कर रही थी तभी यह घटना घटी है। फुटेज में यह भी देखा गया है कि सामने से आ रही एक कार महिला को कुचलने वाली कार को रोकने की कोशशि की थी लेकिन वह इसमें वह कामयाब नहीं हो पाया था। इस हादसे के बाद महिला की हालत कैसी है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 

क्या दिखा वीडियो में

जारी सीसीटीवी फुटेज में यह देखा गया है कि एक महिला सड़क की कीनारे चल रही है और रास्ता बिलकुल सुनसान है। इतने में महिला सड़को को पार करने की कोशिश करते है और पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार महिला को टक्कर मार देती है। कार से टकराने के बाद बुजुर्ग जमीन पर गिर जाती है। 

इसके तुरंत बाद कार का पीछला चक्का महिला पर चढ़ जाता है और उसे कुचलकर वहां से निकल लेता है। हालांकि महिला को कुचलने के तुरंत बाद जैसे ही कार आगे जाती है तो सामने से आ रही एक और कार उस कार को रोकने की कोशिश करती है लेकिन चालक काफी चालाकी से कट मारता है और वहां से फरार हो जाता है। 

आरोपी फरार, मामला दर्ज

घटना के बाद से आरोपी फरार है और कार का भी कोई पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस मामले में पुलिस केस हो चुका है और पुलिस को आरोपी की तलाश है। इस वीडियो को पत्रकार सुमेधा शर्मा द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है जिसमें कार के नंबर का भी पता लगा है। बताया जा रहा है कि मरने वाले बुजुर्ग महिला हरियाणा के गुरुग्राम के पालम विहार ई ब्लॉक इलाके की निवासी थी। 

ऐसे में सीसीटीवी फुटेज वीडियो के अंत में पोस्ट किए गए डिस्क्लेमर के अनुसार, घटना के बाद आरोपी फरार है। सीसीटीवी फुटेज में कार के नंबर की भी पहचान हुई है और यह दिल्ली की गाड़ी है।  

टॅग्स :क्राइमहरियाणाPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?