लाइव न्यूज़ :

मेरी पत्नी ममेरे भाई से रिलेशनशिप में थी?, मजदूर पति ने अवैध संबंध होने का शक होने पर गोली मारकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2026 19:47 IST

बिहार के भागलपुर निवासी गोविंद ने कथित तौर पर मंगलवार देर रात अपने मामा के बेटे कुंदन की गोली मारकर हत्या कर दी और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमानसराम पार्क इलाके में बुधवार देर रात एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई।भीषण आग के कारण 400 से अधिक झुग्गियां नष्ट हो गईं।रेड नोटिस (रेड कॉर्नर नोटिस) और लुक-आउट सर्कुलर जारी किया गया था।

नई दिल्लीः बाहरी दिल्ली के मुंडका में 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक होने पर कथित तौर पर अपने ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बिहार के भागलपुर निवासी गोविंद ने कथित तौर पर मंगलवार देर रात अपने मामा के बेटे कुंदन की गोली मारकर हत्या कर दी और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने जलती हुई मटियाला झुग्गी बस्ती में विस्फोट होने से रोका

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मटियाला इलाके में एक बड़ा विस्फोट उस वक्त टल गया, जब दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने सीएनजी से चलने वाली एक बंद कार की खिड़की तोड़कर उसे भीषण आग से दूर हटा दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मानसराम पार्क इलाके में बुधवार देर रात एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई। भीषण आग के कारण 400 से अधिक झुग्गियां नष्ट हो गईं।

दिल्ली के नरेला में गोगी गिरोह से जुड़े दो शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गोगी गिरोह से जुड़े दो कथित शूटरों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ शाम करीब चार बजे उस समय हुई जब पुलिस की एक टीम ने जांच अभियान के दौरान संदिग्धों को रोकने की कोशिश की।

पंजाब: हत्या और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में वांछित भगोड़ा प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

तिहरे हत्याकांड और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में वांछित एवं एक मध्य एशियाई देश से निर्वासित एक भगोड़े को गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसकी अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें प्रतिबंधित करने के लिए एक रेड नोटिस (रेड कॉर्नर नोटिस) और लुक-आउट सर्कुलर जारी किया गया था।

आगरा : स्कूल बस के टूटे फर्श से नीचे गिरकर पहली कक्षा की छात्रा की मौत

आगरा में स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरकर पहली कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) आदित्य ने बताया कि बुधवार को यह हादसा उस वक्त हुआ जब छुट्टी के बाद स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने घर जा रही थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबिहारPoliceदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल