लाइव न्यूज़ :

रात 3 बजे शरीर में तेज जलन, मेरी पत्नी खड़ी है और मेरे धड़ और चेहरे पर खौलता हुआ तेल डाल रही, मदद के लिए पुकार पाता जले हुए हिस्से पर लाल मिर्च पाउडर छिड़का, पति लाचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2025 19:50 IST

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों का उपयोग करके चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना), 124 (जानबूझकर एसिड द्वारा गंभीर चोट पहुंचाना) और 326 (चोट पहुंचाना, आग या विस्फोटक पदार्थ आदि द्वारा शरारत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिनेश सो रहा था तभी पत्नी ने शरीर पर गर्म तेल डाल दिया था।दंपति की शादी को आठ साल हो गए हैं।रिश्ते में खटास आ गई है

नई दिल्लीः दिल्ली में एक दिल दहलाने वाले मामले में मदनगीर इलाके में एक महिला ने रात में सो रहे पति पर खौलता तेल डाल दिया और फिर उसके जख्मों पर मिर्च पाउडर छिड़क दिया। दवा कंपनी के कर्मचारी दिनेश (28) को दो और तीन अक्टूबर की दरमियानी रात गंभीर रूप से जली हुई हालत में सफदरजंग अस्पताल लाया गया और उसे गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया। उसी दिन आंबेडकर नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रात करीब तीन बजे जब दिनेश सो रहा था तभी उसकी पत्नी ने उसके शरीर पर गर्म तेल डाल दिया था।

घटना के समय दंपति की आठ वर्षीय बेटी भी घर में थी। दिनेश ने पुलिस को बताया कि वह दो अक्टूबर को काम के बाद देर रात घर लौटा, खाना खाया और सोने चला गया। दिनेश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, ‘‘मेरी पत्नी और बेटी पास में ही सो रही थीं। रात करीब सवा तीन बजे मुझे अचानक पूरे शरीर में तेज जलन महसूस हुई।

मैंने देखा कि मेरी पत्नी खड़ी है और मेरे धड़ और चेहरे पर खौलता हुआ तेल डाल रही है। इससे पहले कि मैं उठ पाता या मदद के लिए पुकार पाता उसने मेरे जले हुए हिस्से पर लाल मिर्च पाउडर छिड़क दिया।’’ जब उन्होंने विरोध किया तो उनकी पत्नी ने कहा, ‘‘अगर शोर मचाया तो और गरम तेल डाल दूंगी।’’

दिनेश की चीखें सुनकर पड़ोसी और नीचे वाली मंज़िल पर रहने वाले उसके मकान मालिक का परिवार दौड़कर घर की ओर आया। मकान मालिक की बेटी अंजलि उन लोगों में से एक थी जो उसे देखने के लिए दौड़े। उसने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘मेरे पिता ऊपर गए लेकिन उनकी (दिनेश) पत्नी ने दरवाज़ा अंदर से बंद कर लिया था। हमने उनसे दरवाज़ा खोलने को कहा।

आखिरकार दरवाजा खुला तो हमने देखा कि वह दर्द से तड़प रहे थे और उनकी पत्नी घर के अंदर छिपी हुई थी।’’ अंजलि ने बताया कि मेरे पिता ने ऑटो का इंतज़ाम किया और दिनेश को अकेले ही अस्पताल ले गए। पीड़ित के अनुसार, दंपति की शादी को आठ साल हो गए हैं और उनके रिश्ते में खटास आ गई है तथा दो साल पहले उनकी पत्नी ने महिला अपराध (सीएडब्ल्यू) प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई थी।

लेकिन समझौते के बाद मामला सुलझ गया था। दिनेश की पत्नी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों का उपयोग करके चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना), 124 (जानबूझकर एसिड द्वारा गंभीर चोट पहुंचाना) और 326 (चोट पहुंचाना, आग या विस्फोटक पदार्थ आदि द्वारा शरारत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यहां एक अधिकारी ने कहा, ‘‘फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम