लाइव न्यूज़ :

मां कविता, बहन मेघना और भाई मुकुल को पहले धतूरा मिला लड्डू खिलाया फिर गला घोंटकर की हत्या, थाने जाकर यशवीर सिंह ने जुर्म कबूला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2026 21:29 IST

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शाम करीब पांच बजे लक्ष्मी नगर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और अपने परिवार के सदस्यों की हत्या करने की बात कबूल की।

Open in App
ठळक मुद्देयशवीर ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था।पिता ट्रक चालक हैं और पिछले छह महीने से वह परिवार के साथ नहीं रह रहे हैं।लगभग 1.5 करोड़ रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी ले रखी थी।

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक युवक ने आर्थिक तंगी की वजह से अपनी मां, बहन व नाबालिग भाई को धतूरा मिला हुआ लड्डू खिलाने के बाद गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और फिर थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान यशवीर सिंह (23) के रूप में हुई है, जो लक्ष्मी नगर के सुभाष चौक का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शाम करीब पांच बजे लक्ष्मी नगर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और अपने परिवार के सदस्यों की हत्या करने की बात कबूल की।

यशवीर ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था और गुजारा करना मुश्किल हो रहा था। आरोपी ने बताया कि उसके पिता ट्रक चालक हैं और पिछले छह महीने से वह परिवार के साथ नहीं रह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दावा किया कि उसने लगभग 1.5 करोड़ रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी ले रखी थी और पिछले दो महीनों में उसने कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आरोपी के बयान की पुष्टि की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खुलासे के अनुसार, वह सोमवार सुबह यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास एक मंदिर में गया, पास के एक पौधे से धतूरे के बीज लिए और लड्डू बनाए। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद उसने अपनी मां कविता (46), बहन मेघना (24) और भाई मुकुल (14) को कथित तौर पर लड्डू खिलाए। पुलिस ने बताया कि परिवार के तीन सदस्य बेहोश हो गए,

जिसके बाद आरोपी ने अपराह्न डेढ़ से दो बजे के बीच घर पर उनका गला घोंट दिया। पुलिस के मुताबिक, अपनी मां और भाई-बहनों की हत्या करने के बाद यशवीर ने थाना पहुंचकर कथित तौर पर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि अब तक बताई गई जानकारी आरोपी के कबूलनामे पर आधारित है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल की जांच करने, सबूत इकट्ठा करने और मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

घटनाक्रम की पुष्टि करने व आरोपी के दावों की पुष्टि करने के लिए जांच दल गठित किए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पेशे से चालक था लेकिन पिछले छह महीनों से कोई काम नहीं कर रहा था। अधिकारी ने बताया, “हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे व उसके पड़ोसियों से पूछताछ जारी है।”

टॅग्स :दिल्ली पुलिसहत्यादिल्लीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने