लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: अकोला में कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल की हत्या, मस्जिद में चाकू से हमला; आरोपी

By अंजली चौहान | Updated: January 7, 2026 09:49 IST

Maharashtra Congress vice president: महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिदायतुल्ला पटेल को अकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से सबूत जुटाए।

Open in App

Maharashtra Congress vice president: महाराष्ट्र के अकोला में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल की हत्या कर दी गई है। यह वारदात उस समय हुई जब पटेल नमाज पढ़ने के लिए मंगलवार दोपहर को जामा मस्जिद गए। पुलिस के अनुसार, 66 साल के पटेल ने अकोट तालुका के मोहला गांव की जामा मस्जिद में नमाज़ पढ़ी ही थी कि दोपहर करीब 1.30 बजे उन पर हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने धारदार हथियार का इस्तेमाल किया और पटेल की गर्दन और सीने पर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे काफी खून बहने लगा।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

माना जा रहा है कि यह हमला पुरानी दुश्मनी की वजह से हुआ। ऑनलाइन सामने आए चौंकाने वाले वीडियो में हमले के तुरंत बाद पटेल खून से लथपथ कपड़ों में मस्जिद से बाहर लड़खड़ाते हुए दिख रहे थे। स्थानीय लोग उन्हें अकोट के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद, अगली सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

आरोपी घंटों के भीतर गिरफ्तार

घटना के बाद, पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से सबूत इकट्ठा किए। हमलावर का पता लगाने के लिए छह टीमें बनाई गईं। एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बी चंद्रकांत रेड्डी ने पुष्टि की कि आरोपी, जिसकी पहचान उबेद खान कालू खान उर्फ ​​रज़ीक खान पटेल (22) के रूप में हुई है, को मंगलवार रात करीब 8 बजे अकोट तालुका के पनाज गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

हत्या के बाद, मोहला और अकोट शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिला सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अर्चित चंदक स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। अकोट ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :Maharashtra CongressMaharashtraमहाराष्ट्र राजनीतिMaharashtra Politics
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी