लाइव न्यूज़ :

अमेरिका को वेनेजुएला से मिलेगा 3 से 5 करोड़ बैरल तेल, ट्रंप का ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2026 10:21 IST

US-Venezuela Oil Deal: अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन के अनुसार, अमेरिका औसतन प्रतिदिन करीब दो करोड़ बैरल तेल एवं संबंधित उत्पादों की खपत करता है।

Open in App

US-Venezuela Oil Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला में ‘‘अंतरिम प्रशासन’’ अमेरिका को बाजार मूल्य पर तीन से पांच करोड़ बैरल ‘‘उच्च गुणवत्ता’’ वाला तेल उपलब्ध कराएगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि तेल जहाजों द्वारा सीधे अमेरिका पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में धन पर उनका नियंत्रण होगा लेकिन इसका उपयोग वेनेजुएला और अमेरिका के लोगों के लाभ के लिए किया जाएगा।

इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ वेनेजुएला के संबंध में तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ ओवल ऑफिस में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित करेगा। इसमें एक्सॉन, शेवरॉन और कोनोको फिलिप्स के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। मामले से परिचित एक व्यक्ति ने नाम उजागर न करने की शर्त पर उक्त जानकारी दी।

तेल की कीमत करीब 56 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल है जिससे ट्रंप द्वारा मंगलवार देर रात घोषित किया गया यह सौदा 2.8 अरब अमेरिकी डॉलर तक का हो सकता है। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन के अनुसार, अमेरिका औसतन प्रतिदिन करीब दो करोड़ बैरल तेल एवं संबंधित उत्पादों की खपत करता है। इसलिए वेनेजुएला से आने वाली यह खेप लगभग ढाई दिन की आपूर्ति के बराबर होगी। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपCaracasक्रूड ऑयलबिजनेसUS
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी