लाइव न्यूज़ :

Delhi: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने जताई यौन उत्पीड़न की आशंका; जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2025 09:53 IST

Delhi:  शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नेहरू विहार में एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। शुरुआती मेडिकल जांच में उसके चेहरे पर चोट के निशान और यौन उत्पीड़न की संभावना जताई गई है।

Open in App

Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार को एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिक चिकित्सकीय जांच के आधार पर यौन उत्पीड़न की आशंका जताई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, " दयालपुर पुलिस थाने में रात आठ बजकर 41 मिनट पर पीसीआर कॉल आई जिसके बाद नेहरू विहार की गली नंबर दो में एक टीम भेजी गई। टीम ने पाया कि लड़की के पिता उसे पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जा चुके हैं। अस्पताल में लड़की को मृत घोषित कर दिया गया।"

अधिकारी ने बताया, “चिकित्सकों ने उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए और यौन उत्पीड़न की आशंका जताई।” पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा छह के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया, “सबूत जुटाने और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।”

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले के आरोपी को पकड़ने के लिए जांच कर रही है. कई सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना की तह तक जाने के लिए पुलिस टीम की जांच जारी है। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली समाचारदिल्ली पुलिसक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल