लाइव न्यूज़ :

मोबाइल चोरी करने के लिए शख्स की बेरहमी से हत्या, यमुना किनारे दफनाया शव; 3 नाबालिगों की करतूत जानकर उड़े पुलिस के होश

By अंजली चौहान | Updated: July 18, 2025 13:20 IST

Delhi: पुलिस ने बताया कि तीनों ने तीन महीने पहले एक व्यक्ति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने, उसकी आंखें निकालने और फिर उसे दफनाने के बाद फोन चुराया था।

Open in App

Delhi: अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि उन्हें कानून का जरा भी डर नहीं रहा। देश की राजधानी दिल्ली में ऐसा ही एक अपराध सामने आया जिसने पुलिस को भी चौंका कर रख दिया। दिल्ली पुलिस ने केस की जानकारी देते हुए बताया कि 16 जुलाई की रात, काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन किशोर लड़कों ने बाहरी दिल्ली स्थित अपने इलाके में गश्त पर निकली एक पुलिस गाड़ी देखी और भागने की कोशिश में दूसरी तरफ मुड़ गए।

उनके व्यवहार पर शक होने पर, गश्ती दल ने उन्हें रोक लिया। उनमें से एक लड़के की सरसरी तलाशी लेने पर, उन्होंने देखा कि उसके पास दो फ़ोन थे।

इस फोन के बारे में तहकीकात करने के बाद पुलिस को जो सच पता चला उसने बड़े अपराध से इसकी कड़ियां जोड़ दी। 

फोन से हुआ हत्या का खुलासा

दरअसल, जब पुलिस दल ने तीनों से पूछताछ शुरू की, तो उनमें से एक ने कथित तौर पर उन्हें फ़ोन मिलने की भयावह कहानी सुनाई - पुलिस ने बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले एक व्यक्ति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने, उसकी आँखें निकालने और फिर शव को यमुना नदी के किनारे दफनाने के बाद उसे चुराया था। पुलिस ने दावा किया कि तीनों ने शव को नदी में डुबो दिया ताकि "उसकी आत्मा को शांति मिल सके"। 

जाँच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "जब हमने उससे पूछा कि उसके पास दो मोबाइल फ़ोन कैसे हैं, तो उसके पास कोई उचित जवाब नहीं था... फिर हमने दोनों फ़ोनों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जाँच की और पाया कि उनमें से एक का अप्रैल से इस्तेमाल नहीं हुआ था।"

अधिकारी ने आगे बताया कि एक फ़ोन का सीडीआर उन तीनों लड़कों द्वारा पुलिस को दिए गए पहचान प्रमाण से मेल नहीं खाता था। पुलिस ने तीनों लड़कों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जिस मोटरसाइकिल पर वे सवार थे, वह भी चोरी की थी।

डीसीपी (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने कहा, "उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने अप्रैल में यमुना नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल फ़ोन छीना था। जब पीड़ित ने विरोध किया, तो उन्होंने उसका गला घोंट दिया और शव को नदी के किनारे दफना दिया। तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस की एक टीम नाबालिग लड़कों के साथ घटनास्थल पर पहुँची... लगभग 3 फ़ीट गहरा एक गड्ढा खोदा गया... और घटनास्थल से एक मानव कंकाल बरामद किया गया।"

पुलिस ने कहा कि लड़कों ने अपने निशान छिपाने के लिए बहुत कुछ किया था। पुलिस के अनुसार, लड़कों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि गला घोंटने के बाद वह बेहोश हो गया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "उन्होंने उसकी आँखें फोड़ दीं ताकि होश में आने पर वह उन्हें पहचान न सके। लेकिन उसके बाद पीड़ित की मौत हो गई। घबराहट में, लड़कों ने दावा किया कि उन्होंने उसे यमुना में डुबो दिया ताकि 'उसकी आत्मा को शांति मिले' और फिर उसे खुद खोदी गई एक उथली कब्र में दफना दिया।"

पुलिस ने कहा कि फोन की सीडीआर से पता चला कि वह 18 वर्षीय सोनू का था, जो आसपास के इलाके में खेतिहर मजदूर के रूप में काम करता था।

जब पुलिस ने बिहार में उसके परिवार से संपर्क किया, तो उन्होंने अधिकारियों को बताया कि सोनू अप्रैल के मध्य से लापता था और तब से उसका फोन बंद है। 

अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने अपने गृहनगर में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें टाल दिया गया।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसमर्डर मिस्ट्रीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार