लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: एक्स गर्लफ्रेंड की कार में जीपीएस ट्रैकर लगाकर शख्स करता था पीछा, सोशल मीडिया पर बनाया फेक अकाउंट, गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2022 07:39 IST

दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिस पर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को परेशान करने का आरोप है। शख्स न केवल उसकी कार में जीपीएस ट्रैकर लगाकर महिला का पीछा करता था बल्कि उसके नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट भी बना रखे थे।

Open in App

नई दिल्ली: पुलिस ने 47 वर्षीय शख्स को अपनी पूर्व प्रेमिका की कार में जीपीएस ट्रैकर लगाकर उस पर नजर रखने और सोशल मीडिया पर उसे परेशान करने के लिए उसी के नाम पर फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शख्स महिपालपुर में एक एडवरटाइजिंग कंपनी में काम करता है। महिला और आरोपी की मुलाकात इसी कंपनी में हुई थी और कई सालों तक दोनों ने साथ काम किया। महिला का आरोप है हाल में दोनों के रिश्ते टूटे हैं और अब वह दूसरी कंपनी में काम करती है।

महिला की ओर से पुलिस को 9 फरवरी को साइबर पुलिस थाने में शिकायत मिली थी। महिला ने आरोप लगाया कि एक आदमी उसका पीछा कर रहा है। साथ ही उसने आरोप लगाया कि उसके नाम पर बने एक फेसबुक अकाउंट से उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को भद्दे और अपमानजनक मैसेज भेजे जा रहे हैं उसके बारे में अश्लील टिप्पणी की जा रही है।

पुलिस ने आईपी एड्रेस से लगाया आरोपी का पता

पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और सोशल मीडिया अकाउंट्स को सर्विलांस पर डाल दिया गया। पुलिस ने जल्द ही वह आईपी एड्रेस पता लगा लिया जिसके इस्तेमाल से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी फर्जी प्रोफाइल के साथ-साथ अपने फेसबुक प्रोफाइल को एक्सेस करने के लिए भी आरोपी उसी आईपी एड्रेस का इस्तेमाल कर रहा था।

डीसीपी (दक्षिणपूर्व) ईशा पांडे ने बताया, 'शख्स की पहचान की गई और उसे उसके घर से पकड़ा गया। उसके खिलाफ धारा 354 (डी) पीछा करना और 509 (एक महिला का अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन, एक मैकबुक एयर और एक वाईफाई राउटर बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने महिला को 10 साल तक डेट किया और वे एक कंपनी में मिले थे। उसने पुलिस को बताया कि महिला कुछ समय से उसे नजरअंदाज कर रही थी।

ऐसे में शख्स ने उस पर निगरानी रखने के लिए और उसकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए उसकी कार में एक जीपीएस ट्रैकर लगाया और बाद में उसके नाम का इस्तेमाल करके एक नकली फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाया। पुलिस ने कहा कि उसने कथित तौर पर महिला के दोस्तों और परिवार के सदस्यों को उसे सबक सिखाने के लिए मैसेज भेजे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया