लाइव न्यूज़ :

जेएनयू और आईआईटी-दिल्ली के 38 प्रोफेसरों से करोड़ों रुपये की ठगी, डीडीए की जमीन पर घर देने का वादा, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2023 20:59 IST

दिल्लीः सात साल से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद जब इन शिक्षाविदों को खोखले वादों के अलावा कुछ नहीं मिला तो उनका धैर्य टूट गया और उन्होंने दिल्ली पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों के खिलाफ दोष साबित करने योग्य साक्ष्य मिले हैं और उसने प्राथमिकी दर्ज की है।बातचीत बंद कर दी और अपने सभी फोन नंबर ब्लॉक कर दिए।आकर्षक योजना की पेशकश के साथ उन्हें फिर से अपने झांसे में ले लिया।

नई दिल्लीः जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और अन्य संस्थानों के कई प्रोफेसरों ने जेएनयू के एक पूर्व कर्मचारी पर आवास विकास योजना के तहत दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की जमीन पर घर देने का वादा कर उनसे करोड़ों रुपये ठगने का आरोप लगाया है।

 

सात साल से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद जब इन शिक्षाविदों को खोखले वादों के अलावा कुछ नहीं मिला तो उनका धैर्य टूट गया और उन्होंने दिल्ली पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। प्रथम दृष्टया, पुलिस को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ दोष साबित करने योग्य साक्ष्य मिले हैं और उसने प्राथमिकी दर्ज की है।

दरअसल, जेएनयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग के एक तकनीकी कर्मचारी डॉ. डी पी गायकवाड़ ने 2015 में सेवानिवृत्त होने से ठीक पहले एक सोसायटी बनाई और इसे नोबल सोशियो-साइंटिफिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (एनएसएसडब्ल्यूओ) नाम दिया।

डॉ. डी पी गायकवाड़ ने यह दावा करते हुए अपने साथियों को इस सोसायटी की सदस्यता बेच दी कि लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत द्वारका नजफगढ़ क्षेत्र में एल-जोन में सोसायटी की जमीन है। गायकवाड़ ने जेएनयू, आईआईटी-दिल्ली और आस-पास के अन्य संस्थानों के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों से विभिन्न किस्तों में तीन साल के लिए दो लाख रुपये से लेकर 16 लाख रुपये तक एकत्र किए और उन्हें आश्वासन दिया कि यह परियोजना चालू है।

इस धोखाधड़ी का शिकार हुए जेएनयू के आण्विक चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर गोबर्धन दास ने कहा, ‘‘ इसे वास्तविक दिखाने के लिए वह हममें से कई लोगों को जमीन का एक टुकड़ा दिखाने के लिए ले गया, लेकिन बाद में पता चला कि एनएसएसडब्ल्यूओ जमीन का मालिक नहीं था। ’’

प्रोफेसर गोबर्धन दास ने कहा, ‘‘ एनएसएसडब्ल्यूओ के सभी सदस्यों को धोखा देकर मोटी रकम वसूलने के बाद उसने बातचीत बंद कर दी और अपने सभी फोन नंबर ब्लॉक कर दिए। ’’ उसके संपर्क तोड़ने के बाद, हालांकि कुछ प्रोफेसरों ने गुरुग्राम में उसका पता लगाया और वे उसके पास गए। फिर भी, उसने एक और आकर्षक योजना की पेशकश के साथ उन्हें फिर से अपने झांसे में ले लिया।

डॉ. डी पी गायकवाड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले 10 लोगों में से एक आईआईटी-दिल्ली के प्रोफेसर विश्वजीत कुंडू ने कहा, ‘‘ उसने धोखाधड़ी की अपनी चाल जारी रखी और फरवरी 2019 में, उसने एनएसएसडब्ल्यूओ की हमारी सदस्यता को सिद्धार्थ ऑफिसर्स हाउसिंग एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी (एसओएचएसडब्ल्यूएस) नामक एक अन्य संस्था को स्थानांतरित करने की पेशकश की, जिसके माध्यम से हमारे फ्लैटों को वितरित किया जाना था। ’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसIIT Delhiजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)Jawaharlal Nehru University (JNU)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम