लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में गोलीबारी, जिम ऑनर की हत्या; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

By अंजली चौहान | Updated: September 13, 2024 10:35 IST

Delhi Crime: ग्रेटर कैलाश में 35 वर्षीय जिम मालिक नादिर शाह की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने जिम्मेदारी ली है

Open in App

Delhi Crime: दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में हत्या का दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के पॉश इलाके में हुई इस हत्या ने सनसनी मचा दी है, जहां देर रात तबाड़तोड़ फायरिंग में एक जिम ऑनर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक अफगान मूल का था जो एक जिम का ऑनर है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 35 वर्षीय जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी।

अफगान मूल के नादिर शाह सीआर पार्क में रहते थे और हमले के दौरान कई गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस को रात करीब 10:45 बजे गोलीबारी की सूचना मिली और शाह को गंभीर रूप से घायल अवस्था में घटनास्थल पर पाया।

गौरतलब है कि गोली लगने के बाद जिम ऑनर को दोस्तों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग की गई और घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए गए। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस हत्या से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

अंकित चौहान ने कहा, "“रात करीब 10:45 बजे हमें गोलीबारी की घटना के बारे में पीसीआर कॉल मिली। हमें जीके (ग्रेटर कैलाश) के ई-ब्लॉक में गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली।" 

डीसीपी (दक्षिण) अंकित चौहान ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि नादिर शाह नामक एक व्यक्ति जो साझेदारी में जिम चलाता है, गोली लगने से घायल हो गया। आगे की जांच चल रही है। सात से आठ राउंड गोलियां चलाई गईं। पीड़ित की हालत गंभीर है। हमने निगरानी और अन्य उद्देश्यों के लिए 5 टीमें बनाई हैं।

बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने शाह की हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्लीदिल्ली क्राइमहत्याअफगानिस्तानजीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली