लाइव न्यूज़ :

दिल्ली क्राइमः 16 वर्षीय लड़के की घर के पास चाकू घोंपकर हत्या, 3 नाबालिग अरेस्ट, पैसों के विवाद में रिश्ते के भाई ने महिला पर चाकू से हमला किया?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2026 15:13 IST

Delhi Crime: आरोपी असलम त्रिलोकपुरी निवासी पीड़िता अफसाना के घर पहुंचा और अपने कथित बकाये पैसे की मांग को लेकर उससे बदसलूकी करने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देपैसों के विवाद में 29 वर्षीय महिला को उसके रिश्ते के भाई ने कथित रूप से चाकू से हमला कर ज़ख्मी कर दिया।गोल्फ व्यू प्रथम सोसायटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनुराग निरंजन (43) ने सुबह अपने घर पर फांसी लगा ली।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के संबंध में तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है। 

Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में 16 वर्षीय लड़के की उसके घर के पास कथित रूप से चाकू घोंपकर इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि वह एक आरोपी को तंग किया करता था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के संबंध में तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है। दिल्ली के मयूर विहार इलाके में पैसों के विवाद में 29 वर्षीय महिला को उसके रिश्ते के भाई ने कथित रूप से चाकू से हमला कर ज़ख्मी कर दिया।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 9.45 बजे घटी, जब आरोपी असलम त्रिलोकपुरी निवासी पीड़िता अफसाना के घर पहुंचा और अपने कथित बकाये पैसे की मांग को लेकर उससे बदसलूकी करने लगा।

नोएडा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या

नोएडा के सेक्टर 113 थानाक्षेत्र में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सेक्टर 78 के अंतरिक्ष गोल्फ व्यू प्रथम सोसायटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनुराग निरंजन (43) ने सुबह अपने घर पर फांसी लगा ली।

पालघर में मामूली विवाद में दोस्त की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर में धारदार हथियार से हमला कर अपने दोस्त की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना तुलींज थाना क्षेत्र के मोरेगांव इलाके के जीजय नगर में मंगलवार रात करीब 10.30 बजे हुई।

छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोपी प्रोफेसर अदालत से हुआ दोषमुक्त

प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोपी प्रोफेसर को यहां की एक अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अभियोजन पक्ष ने बृहस्पतिवार को बताया कि अपर जिला न्यायाधीश (प्रथम) महेंद्र कुमार की अदालत ने मंगलवार को सबूत के अभाव में प्रोफेसर को दोषमुक्त कर दिया।

केरल में तेल फैक्टरी में आग लगने से एक मजदूर की मौत

केरल में एदयार औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक तेल कंपनी में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल एवं बचाव सेवा के अधिकारियों के अनुसार सी जी लुब्रिकेंट्स में सुबह करीब 8:45 बजे आग लगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसनॉएडादिल्लीहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो