लाइव न्यूज़ :

Delhi CM Rekha Gupta Attack: आरोपी सकारिया राजेशभाई खिमजीभाई पर कई आरोप, गुजरात के भक्तिनगर थाने में 5 अलग-अलग मामले दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2025 19:20 IST

Delhi CM Rekha Gupta Attack: सूत्र ने बताया, "हमें पता चला कि उसके खिलाफ पहले भी गुजरात के भक्तिनगर थाने में पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।"

Open in App
ठळक मुद्देचोट पहुंचाने और गंभीर चोट पहुंचाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।दिल्ली पुलिस गुजरात पुलिस की मदद से उसके निजी विवरणों की पुष्टि कर रही है।221 (लोक सेवक के सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कथित रूप से हमला करने वाले व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है और गुजरात पुलिस ने पहले ही उस पर चाकू से हमला करने सहित पांच मामलों में मुकदमा दर्ज किए हुए हैं। पुलिस ने बताया कि गुजरात के राजकोट निवासी आरोपी सकारिया राजेशभाई खिमजीभाई (41) को घटना के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया और उसके पिछले रिकॉर्ड की जांच की गई। एक सूत्र ने बताया, "हमें पता चला कि उसके खिलाफ पहले भी गुजरात के भक्तिनगर थाने में पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।"

इससे पहले उसपर जानबूझकर चोट पहुंचाने, खतरनाक हथियार या साधनों से चोट पहुंचाने और गंभीर चोट पहुंचाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। सकारिया को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस गुजरात पुलिस की मदद से उसके निजी विवरणों की पुष्टि कर रही है।

उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजा बंठिया ने एक बयान में कहा, " बीएनएस हमने धारा 109 (हत्या का प्रयास), 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 221 (लोक सेवक के सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आगे की जांच जारी है।"

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दो दिन पहले ही दिल्ली आया था और मुख्यमंत्री आवास के पास टोह लेते हुए सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया था। उसे इलाके में फोन पर बात करते भी देखा गया था। आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को शामिल किया गया है। सूत्र ने बताया, "आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और हम कम से कम पांच दिन की रिमांड मांगने की योजना बना रहे हैं।

वह ट्रेन से दिल्ली आया था और हमने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें 'जन सुनवाई' के कुछ वीडियो हैं - एक शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री के आवास का और दूसरा उनके कैंप कार्यालय का।" गुप्ता पर बुधवार को सुबह करीब सवा आठ बजे सिविल लाइंस स्थित उनके कार्यालय पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस हमले को ‘‘मुख्यमंत्री की हत्या की सुनियोजित साजिश’’ का हिस्सा बताया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमला गंभीर था और जानलेवा हो सकता था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सकारिया के पास कोई हथियार नहीं था क्योंकि उसे मुख्यमंत्री कार्यालय में कड़ी जांच की जानकारी थी। उसके पास एक बैग था जिसमें कपड़े और कुछ कागज़ात थे।

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह "कोई साधारण हमला नहीं" था। इस बीच, राजकोट में, आरोपी की मां भानुबेन सकारिया ने दावा किया कि उनका बेटा किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं है और वह आवारा कुत्तों पर उच्चतम न्यायालय के आदेश का विरोध करने दिल्ली गया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस द्वारा घटना की विस्तृत रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद गृह मंत्रालय (एमएचए) मुख्यमंत्री गुप्ता की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सकता है। मुख्यमंत्री गुप्ता को दिल्ली पुलिस की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसरेखा गुप्तादिल्ली सरकारगुजरातPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने