लाइव न्यूज़ :

मैसूर पैलेस के पास सिलेंडर ब्लास्ट में 3 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 10:33 IST

Mysuru Palace Cylinder Blast: पुलिस ने बताया कि सलीम उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था और मैसूरु के लश्कर मोहल्ला में दो अन्य लोगों के साथ रह रहा था।

Open in App

Mysuru Palace Cylinder Blast: मैसूरु पैलेस के पास हुए एक गुब्बारा गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या की निवासी लक्ष्मी (29) की शुक्रवार देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में लक्ष्मी को गंभीर चोटें आई थीं और गहन उपचार के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी बेंगलुरु में रहने वाले ऑटो रिक्शा चालक राजेश की पत्नी थी। राजेश मूल रूप से मांड्या जिले के होसाहल्ली गांव का निवासी है। पुलिस ने बताया कि दंपति बृहस्पतिवार को मैसूरु आया था और बेलवाड़ी में अपने रिश्तेदारों के घर पर ठहरा हुआ था। यह विस्फोट बृहस्पतिवार शाम को मैसूरु महल के पास हुआ था।

विस्फोट से गुब्बारा विक्रेता सलीम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में घायल एक अन्य महिला मंजुला ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि सलीम उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था और मैसूरु के लश्कर मोहल्ला में दो अन्य लोगों के साथ रह रहा था।

वह गुब्बारे बेचकर अपना गुजारा करता था। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण(एनआईए) भी जांच में शामिल हो गया है और घटना से संबंधित जानकारी जुटा रहा है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के सटीक कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :कर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना