लाइव न्यूज़ :

कटक पुलिसः हिरासत में मौत, सीएम माझी के निर्देश पर चौद्वार थाने के प्रभारी एसीपी विश्व रंजन साहू, उप-निरीक्षक निरंजन गोडा और कांस्टेबल कमल लोचन माझी निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2025 11:34 IST

Cuttack Police: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश पर चौद्वार थाने के प्रभारी एसीपी विश्व रंजन साहू को थाने में हिरासत में मौत की सूचना मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे उप-निरीक्षक निरंजन गोडा और कांस्टेबल कमल लोचन माझी को पहले ही ‘‘कर्तव्य में लापरवाही’’ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई ढेंकनाल जिले के निवासी रसानंद नायक की मौत के बाद की गई।वाहन चोरी के एक मामले में चौद्वार पुलिस थाने में हिरासत में लिया गया था।

Cuttack: वाहन चोरी के एक मामले में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की कथित तौर पर हिरासत में मौत के मामले में कटक जिले के चौद्वार पुलिस थाने के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश पर चौद्वार थाने के प्रभारी एसीपी विश्व रंजन साहू को थाने में हिरासत में मौत की सूचना मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया है।’’

बयान में कहा गया है कि इस मामले में उप-निरीक्षक निरंजन गोडा और कांस्टेबल कमल लोचन माझी को पहले ही ‘‘कर्तव्य में लापरवाही’’ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ढेंकनाल जिले के निवासी रसानंद नायक की मौत के बाद की गई, जिसे वाहन चोरी के एक मामले में चौद्वार पुलिस थाने में हिरासत में लिया गया था।

नायक पर पहले भी मोटरसाइकिल चोरी के आरोप थे। उसे हाल ही में पुलिस ने पकड़ा था और थाने में हिरासत में रखा था। मृतक के भाई ने मीडिया में दावा किया, ‘‘पुलिस थाने में असहनीय थर्ड-डिग्री प्रताड़ना के बाद मेरे भाई की आत्महत्या के कारण मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि नायक को गंभीर हालत में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार दोपहर लगभग 12.30 बजे उसकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने थाने में तीन पुलिसकर्मियों को अपने भाई के साथ मारपीट करते देखा था। नायक की पत्नी ने भी इसी तरह के आरोप लगाए। बहरहाल, पुलिस ने आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए