लाइव न्यूज़ :

नुपुर शर्मा की जुबान काटकर लाओ...2 करोड़ ले जाओ- आरोपी ने यूट्यूबर को इंटरव्यू में इनाम देने की बात कही, हरियाणा पुलिस ने की कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2022 13:35 IST

वायरल वीडियो में आरोपी को यह कहते हुए सुना गया है, “उसकी (शर्मा की) जुबान लेकर आओ और दो करोड़ रुपए ले जाओ। ऐसा करो और अभी पैसे ले लो।”

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की जुबान काट पर इनाम देने की बात सामने आई है। आरोपी द्वारा इनाम में 2 करोड़ रुपए देने का दावा किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

गुरुग्राम/चंडीगढ़:हरियाणा में नूंह पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की जुबान काट कर लाने के लिए कथित तौर पर दो करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि शर्मा ने टीवी पर एक परिचर्चा के दौरान पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादास्पद टिप्पणी की थी। 

क्या है पूरा मामला

इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलाहेरी निवासी इरशाद प्रधान कथित रूप से इनाम देने का ऐलान कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वीडियो में प्रधान एक यूट्बर (यूट्ब पर वीडियो बनाने वाले) से यह कहते देखा जा सकता है कि (नुपुर) शर्मा की जुबान काट कर लाओ और पूरे मेवात क्षेत्र की तरफ से इनाम ले लो। 

मामले में राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने क्या कहा

चंडीगढ़ में, इस मुद्दे पर टिप्पणी करने के लिए कहे जाने पर राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनिल विज ने आगे कहा, “ऐसे तत्व जो देश में शांति में विघ्न डालना चाहते हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।’’ 

नुपुर शर्मा की जुबान लाओ, 2 करोड़ ले जाओ- आरोपी

वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। वीडियो में व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा, “उसकी (शर्मा की) जुबान लेकर आओ और दो करोड़ रुपए ले जाओ। ऐसा करो और अभी पैसे ले लो।” 

पुलिस ने कर ली है आरोपी की पहचान

नूंह के पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला ने कहा कि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 

सिंगला ने कहा कि पुलिस का सोशल मीडिया प्रकोष्ठ यह सुनिश्चित कर रहा है कि ऐसी भड़काऊ सामग्री का जिले में प्रसार न हो। सिंगला ने कहा, “लोगों से हमारी अपील है कि इस तरह की सांप्रदायिक सामग्री वाली वीडियो का प्रसार न करें।” 

आरोपी को पकड़ने की हो रही है कोशिश

पुलिस ने कहा कि प्रधान और अन्य के खिलाफ नूंह नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी ने बाद में अपने फेसबुक पेज पर वीडियो अपलोड किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।  

टॅग्स :क्राइमहरियाणाचंडीगढ़नूपुर शर्माBJPयू ट्यूबयुट्यूब वीडियोवायरल वीडियोसोशल मीडियाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला