लाइव न्यूज़ :

केरल में Coronavirus से नहीं निमोनिया से शख्स की मौत, चिकित्सा अधिकारियों ने कहा

By भाषा | Updated: March 13, 2020 11:15 IST

चिकित्सकों ने बताया कि कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कोरोना वायरस मरीजों के पृथक वार्ड में भर्ती व्यक्ति के खून के नमूनों की जांच में कोरोना वायरस नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से निमोनिया से ग्रस्त था।

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सकों ने बताया कि उसे डायबीटिज भी था।शरीर के ज्यादातर अंगों के काम बंद कर देने के कारण शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे उसकी मौत हो गई।

कोच्चि के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती 36 साल के एक शख्स की तेज बुखार के चलते शुक्रवार रात मौत हो गई।

चिकित्सकों ने बताया कि कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कोरोना वायरस मरीजों के पृथक वार्ड में भर्ती व्यक्ति के खून के नमूनों की जांच में कोरोना वायरस नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से निमोनिया से ग्रस्त था। चिकित्सकों ने बताया कि उसे डायबीटिज भी था। शरीर के ज्यादातर अंगों के काम बंद कर देने के कारण शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे उसकी मौत हो गई।

चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि उसके नमूनों को अलापुझा में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में विस्तृत जांच के लिए भेजा गया है और परिणामों की प्रतीक्षा की जा रही है। यह व्यक्ति शुक्रवार को मलेशिया से कन्नूर जिले में लौटा था और उस वक्त उसे तेज बुखार और सांस लेने में समस्या आ रही थी।

उन्होंने बताया कि मलेशिया से लौटने पर यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोरोना वायरस की थर्मल जांच के दौरान उसका स्वास्थ्य बहुत खराब था। चिकित्सकों ने कहा था कि मरीज की स्वास्थ्य स्थिति संतोषजनक नहीं थी। अधिकारियों ने बताया कि एर्णाकुलम जिला कलक्टर एस सुहास शुक्रवार को मरीज से मिलने अस्पताल गए थे। भारत में कोरोना वायरस के तीन मामले केरल से ही सामने आए थे लेकिन सभी की हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोरोना वायरसकेरलपिनाराई विजयनचीननिमोनिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम