लाइव न्यूज़ :

गुजरात यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने को लेकर उठा विवाद, दो गुटों में हुई मारपीट में 5 विदेशी छात्र घायल

By आकाश चौरसिया | Updated: March 17, 2024 12:30 IST

गुजरात यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो गुटों में बहस इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक जा पहुंची। इसके कारण पांच विदेशी छात्रों को गंभीर चोटे पहुंची हैं। यह मामला बीती रात को घटा है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने को लेकर उपजा विवाद इसके बाद दो गुटों में बहस इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक जा पहुंचीइसके कारण पांच विदेशी छात्रों को गंभीर चोटे पहुंची हैं

अहमदाबाद:गुजरात यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो गुटों में बहस इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक जा पहुंची। इसके कारण पांच विदेशी छात्रों को गंभीर चोटे पहुंची हैं। यह मामला बीती रात को घटा है। घटना में घायल छात्र उजबेकिस्तान, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका से ताल्लुक रखते हैं और ये सभी छात्र अपने रूम में नमाज पढ़ रहे थे। इस दौरान लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर इसका विरोध किया और धार्मिक भी लगाएं। इससे दोनों गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मारपीट की नौबत आ गई।

दोनों गुटों के लोगों में मारपीट हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। यह घटना गुजरात यूनिवर्सिटी के ब्लॉक ए में हुई जहां विदेशी छात्र रहते हैं। 

अहमदाबाद शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) नीरजकुमार बडगुजर ने पुष्टि की कि प्राथमिकी दर्ज की गई है और आश्वासन दिया कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल विदेशी छात्रों के बारे में बडगुजर ने कहा कि केवल एक ही अस्पताल में भर्ती है, जबकि अन्य का पहले ही इलाज किया जा चुका है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

घटना के दौरान मौजूद अफगानिस्तान के एक छात्र ने कहा, कल रात लगभग 11 बजे, बाहर से 10-15 लोग हमारे छात्रावास परिसर में आए। जब ​​हम नमाज पढ़ रहे थे तो उनमें से तीन हमारे छात्रावास भवन में घुस गए। उन्होंने हमसे कहा कि हमें यहां ऐसा करने की अनुमति नहीं है और जय श्री राम के नारे लगाए। उन्होंने सुरक्षा गार्ड को बाहर धकेल दिया और फिर नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला कर दिया। जब अन्य गैर-मुस्लिम विदेशी छात्र हमारी मदद के लिए आए, तो उन पर भी हमला किया गया। उनके कमरों में तोड़फोड़ की गई, और लैपटॉप, मोबाइल फोन और दर्पण क्षतिग्रस्त हो गए।

पांच छात्र घटना के दौरान मौजूद अफगानिस्तान के एक छात्र ने बताया, ''दक्षिण अफ्रीका के दो और अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान और श्रीलंका के एक-एक लोग घायल हो गए हैं।

छात्रों ने दावा किया पुलिस तब पहुंची जब वे सभी हमलावर जा चुके थे। अब इस पूरे वाक्या का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ये भी साफ नजर आ रहा है कि खड़े 5 वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुजरात पुलिस के डीजीपी और कई उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट कमिश्नर भी शामिल हुए थे। 

टॅग्स :गुजरातअहमदाबादSuratPolicePolice Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला