लाइव न्यूज़ :

भोपाल से आकर दिल्ली को दहलाने की साजिश, मॉल और पार्क में हमले की योजना?, 2 अरेस्ट, दोनों का नाम अदनान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2025 16:40 IST

दिल्ली के सादिक नगर और भोपाल में समन्वित अभियान के बाद विशिष्ट गोपनीय जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तारियों से दिल्ली में संभावित आतंकवादी हमला टल गया है।दिल्ली में विस्फोट करने की साजिश रच रहे थे।धमकाने के आरोप में पहले भी गिरफ्तार किया था।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जो राष्ट्रीय राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाके में कथित तौर पर आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे थे। इन इलाकों में दक्षिणी दिल्ली का एक मॉल और एक सार्वजनिक पार्क शामिल है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का नाम अदनान है और वे भोपाल के रहने वाले हैं। उन्हें दिल्ली के सादिक नगर और भोपाल में समन्वित अभियान के बाद विशिष्ट गोपनीय जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, "इन गिरफ्तारियों से दिल्ली में संभावित आतंकवादी हमला टल गया है।" पुलिस ने उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की जिसमें एक वीडियो भी है जिसमें वे आईएसआईएस के प्रति "वफादारी की शपथ" ले रहे हैं । उन स्थानों की तस्वीरें भी मिली हैं जहां वे दिल्ली में विस्फोट करने की साजिश रच रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद कुशवाहा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक घड़ी, जिसका उपयोग वे आईईडी के लिए टाइमर बनाने के लिए कर रहे थे तथा उन स्थानों की तस्वीरें भी जब्त की गईं जहां वे आईईडी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि संदिग्ध आतंकवादियों ने दिल्ली में उन स्थानों की टोह ली थी जहां वे हमले की योजना बना रहे थे।

जिसमें दक्षिणी दिल्ली का एक मॉल और एक सार्वजनिक पार्क शामिल था। सबसे पहले एक व्यक्ति को 16 अक्टूबर को सादिक नगर से गिरफ्तार किया गया और बाद में एक अन्य को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। भोपाल निवासी अदनान को उत्तर प्रदेश पुलिस ने ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारी को धमकाने के आरोप में पहले भी गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी आईएसआईएस से संबद्ध थे और दिल्ली में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। उनके पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।" पुलिस ने बताया कि संदिग्धों से उनके नेटवर्क और उनकी योजनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा