लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की अपहरण के बाद हत्या, पुलिस को रिश्तेदार पर शक, जानें पूरा विवाद

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 20, 2020 03:48 IST

शादनगर की पुलिस ने बताया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र रेड्डी को पहले किडनैप किया गया फिर उनकी हत्या कर दी गई है। फिलहाल संदिग्ध दोनों आरोपी फरार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशादनगर के एसीपी सुरेंद्र ने पहले पुष्टि की थी कि उन्हें रामचंद्र रेड्डी के अपहरण की शिकायत मिली है। रामचंद्र रेड्डी की हत्या का आरोप उनके रिश्तेदार प्रताप रेड्डी और उनके ड्राइवर पर है।

शादनगर: तेलंगाना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र रेड्डी की किडनैपिंग के बाद हत्या कर दी गई है। अपहरण की घटना की जांच कर रही पुलिस को पेनजेरला गांव के पास रामचंद्र रेड्डी का शव मिला। कांग्रेसी नेता रामचंद्र रेड्डी को शादनगर के निकट दिल्ली वर्ल्ड स्कूल के पास से अपहरण किया गया था। शादनगर डीसीपी  के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र रेड्डी को उनके रिश्तेदार प्रताप रेड्डी और उनके (पी रेड्डी के) ड्राइवर ने जमीन के विवाद में अपहरण कर हत्या कर दी है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश में लगी है।  

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र रेड्डी को उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सत्यनारायण के गोद लिए हुए बेटे के तौर पर भी जाना जाता है। रामचंद्र रेड्डी ने  महबूबनगर में भूतपुर मंडल में ZPTC का चुनाव लड़ा था। वह जडचेरला में पेट्रोल बंक रामचंद्र रेड्डी के रूप में भी प्रसिद्ध थे और जिले में एक प्रसिद्ध व्यक्ति के तौर पर उनको देखा जाता था। 

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, रामचंद्र रेड्डी जो जडचेरला मंडल के रहने वाले थे, जब वह हाल ही में कार से कहीं जा रहे थे तो बाइक पर आए चाकू के साथ अचानक दो नकाबपोश व्यक्तियों ने ड्राइवर को धमकी दी और उसे कार से बाहर निकलने को कहा। इसके बाद दोनों नकाबपोश बदमाशों ने रामचंद्र रेड्डी का अपहरण किया। 

Congress leader Ramachandra Reddy (File Photo)

शादनगर के एसीपी सुरेंद्र ने पहले पुष्टि की थी कि उन्हें रामचंद्र रेड्डी के अपहरण की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि रामचंद्र रेड्डी का उनके रिश्तेदार प्रताप रेड्डी काफी सालों पुराना जमीन का विवाद था। फिर भी पुलिस वरिष्ठ नेता के अपहरण और हत्या के पीछे की सच्चाई को जानने के लिए सभी संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। 

टॅग्स :तेलंगानाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला