लाइव न्यूज़ :

महिला नेता ने माकपा विधायक पर लगाया रेप का आरोप, इस्तीफे की उठी मांग

By भाषा | Updated: September 4, 2018 18:12 IST

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि मंगलवार को नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें शिकायत मिली है।

Open in App

तिरूवनंतपुरम, चार सितंबर: डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) की एक महिला नेता ने माकपा विधायक पी के शशि पर यौन शोषण की कोशिश करने का आरोप लगाया। पार्टी ने आरोपों को लेकर जांच शुरू कर दी है। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें शिकायत मिली है।

सीताराम येचुरी ने की पुष्टि 

उन्होंने कहा, ‘‘हां मुझे कल शिकायत मिली और उसे केरल इकाई के पास भेज दिया गया है। उन्होंने इसे लेकर जांच शुरू दी है। यह हमारी सामान्य प्रक्रिया है।’’ महिला ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से शिकायत की है। मीडिया की खबरों के अनुसार डीवाईएफआई नेता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शोरनुर के विधायक ने पलक्कड के मनरकौद में पार्टी कार्यालय में उसका यौन शोषण करने की कोशिश की।

राजनीतिक छवि खराब होने की साजिश गत 14 अगस्त को माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा कारत के पास शिकायत भेजी गयी थी और कल येचुरी को एक ईमेल भेजा गया। इसी बीच शशि ने दावा किया कि उन्हें शिकायत की जानकारी नहीं थी। हालांकि उन्होंने कहा कि यह उनकी राजनीतिक छवि खराब करने की ‘‘सुनियोजित साजिश’’ है। 

विधायक ने सफाई में कहा- बर्बाद करने की साजिश

विधायक ने कहा, ‘‘कई लोग हैं जो राजनीतिक रूप से मुझे बर्बाद करना चाहते हैं। मैंने कई बार मुश्किल समय को पीछे छोड़ा है। मुझे पार्टी स्तर की जांच की जानकारी नहीं है। जांच होती है तो मैं एक अच्छे कॉम्युनिस्ट की तरह उसका सामना करूंगा।’’ 

विधायक के इस्तीफे की मांग

माकपा की केरल इकाई के सचिव के बालकृष्णन ने कहा कि पार्टी को तीन हफ्ते पहले शिकायत मिली थी और पार्टी इसे लेकर उचित कार्रवाई कर रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या शिकायत पुलिस को सौंपी जाएगी, उन्होंने कहा कि शिकायत पार्टी से की गयी है ना कि पुलिस से। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लतिका सुभाष ने विधायक के इस्तीफे की मांग की जबकि युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डी कुरियाकोस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। भाजपा नेता के सुरेंद्रन ने शिकायत पुलिस को ना सौंपने के लिए वृंदा करात की आलोचना की।

टॅग्स :भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्टMaharashtra: खुद को भगवान बताकर महिला से किया रेप, पालघर से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी