लाइव न्यूज़ :

मां को जिंदा करने के लिए 20 दिन पूजा करते रहे बच्चे, पुजारी ने दिलाया था भरोसा

By अनुराग आनंद | Updated: January 3, 2021 10:30 IST

इंदिरा के 13 वर्ष का बेटा और एक 9 वर्ष की बेटी है. गुर्दे की तकलीफ के कारण इंदिरा ने कुछ समय पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए पुलिस विभाग में अनुरोध किया था.

Open in App
ठळक मुद्देएक महिला कांस्टेबल इंदिरा के घर जानकारी लेने के लिए पहुंची.घर से बदबू आने पर महिला कांस्टेबल ने पुलिस अधिकारी को इसकी जानकारी दी।

चेन्नईतमिलनाडु के डिंडीगुल में दो बच्चों की मां की मौत हो गई तो बच्चे इसी उम्मीद में इंतजार करते रहे कि भगवान उसकी आत्मा को वापस कर देंगे. एक पुजारी उन बच्चों को दिलासा देता रहा कि पूजा करने से भगवान उनकी मां को वापस भेज देगा. इंदिरा नामक महिला पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल थी.

कुछ वर्ष पहले वह अपने बच्चों को लेकर पति से अलग हो गई थी. इंदिरा के 13 वर्ष का बेटा और एक 9 वर्ष की बेटी है. गुर्दे की तकलीफ के कारण इंदिरा ने कुछ समय पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए पुलिस विभाग में अनुरोध किया था.

घर से बदबू आने पर कांस्टेबल को शक हुआ और उसने अधिकारियों को किया सूचित- 

कुछ दिनों से वह पुलिस स्टेशन नहीं आ रही थी. जिसके बाद एक महिला कांस्टेबल इंदिरा के घर जानकारी लेने के लिए पहुंची. घर के अंदर उसे दोनों बच्चे मिले. घर के अंदर से बदबू आ रही थी. कांस्टेबल को शक हुआ और उसने अधिकारियों को सूचित किया.

जांच में पता चला कि इंदिरा की 20 दिन पहले हो चुकी है. उसके आसपास पूजा आदि की सामग्री पड़ी हुई थी. पुजारी सुदर्शन की सलाह पर उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया. पुजारी ने बच्चों और इंदिरा की बहन से कहा कि वे इंदिरा को अस्पताल न ले जाएं अन्यथा भगवान इंदिरा की रक्षा नहीं करेंगे.

20 दिनों तक इंदिरा की आत्मा वापस लाने के लिए पूजा की जाती रही-

सुदर्शन भी तब से लेकर अब तक परिवार के साथ ही घर में रुका रहा. घर को बाहर से बंद करने के बाद 20 दिनों तक इंदिरा की आत्मा वापस लाने के लिए पूजा की जाती रही. मां सो रही है पुलिस खुद को तब और अधिक असहाय महसूस करने लगी जब इंदिरा के बच्चे पुलिस से कहने लगे कि कोई उनकी मां को परेशान न करे, वो केवल सो रही है.

पुलिस ने पुजारी सुदर्शन और इंदिरा की बहन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करने के बाद ही कुछ बोलने के लिए तैयार है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के साथ जांच चल रही है.

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :चेन्नईकेसतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?