लाइव न्यूज़ :

 11 साल की बच्ची के साथ रेप कर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, इस बहाने ले गया था साथ

By भाषा | Updated: April 19, 2018 17:16 IST

घटना रायपुर की है। पीड़िता शव गांव के नहर के किनारे बरामद हुआ। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

रायपुर, 19 अप्रैल: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 11 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के बोडला थाना क्षेत्र के बघर्रा गांव में 11 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में पुलिस ने 25 वर्षीय उत्तम साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

लाल उमेद सिंह ने बताया कि जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक की शादी बघर्रा गांव में तय हुई थी। बुधवार को युवक बारात लेकर बघर्रा गांव पहुंचा था। बारात में युवक की 11 वर्षीय चचेरी बहन और दुल्हे का मित्र आरोपी उत्तम साहू भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- यूपी: हैवान पिता ने दोस्तों को 'गिफ्ट' में दी अपनी बेटी, खुद मिलकर किया गैंगरेप

बुधवार रात में जब भोजन करने के बाद बाराती शादी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तब उत्तम साहू ने बालिका को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के लिए कहा और अपने साथ गांव से बाहर लगभग एक किलोमीटर दूर ले गया। यहां साहू ने बालिका के साथ बलात्कार किया और गला दबाकर तथा सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उत्तम वापस बारातियों में शामिल हो गया।

सिंह ने बताया कि जब बालिका देर तक नहीं लौटी तक उसके पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उन्हें बालिका के अंतिम बार साहू के साथ देखे जाने की भी जानकारी मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह बालिका का शव नहर के किनारे बरामद किया गया और साहू से पूछताछ की गई। बाद में साहू ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने बालिका की हत्या और बलात्कार के आरोप में उत्तम साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ समाचाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी