यूपी: हैवान पिता ने दोस्तों को 'गिफ्ट' में दी अपनी बेटी, खुद मिलकर किया गैंगरेप
By पल्लवी कुमारी | Published: April 19, 2018 01:05 PM2018-04-19T13:05:01+5:302018-04-19T13:05:01+5:30
समाज को शर्मसार करने वाले इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 15 अप्रैल की है।
सीतापुर, 19 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रेप की एक ऐसी घटना सामने आई है। जिससे इंसानियत शर्मसार है। यहां एक पिता पर आरोप है कि उसने अपनी दोस्तों के साथ मिलकर अपनी 35 साल की बेटी के साथ गैंगरेप किया। पहले दोस्तों ने बेटी का गैंगरेप किया और बाद में पिता ने भी कथित रूप से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
समाज को शर्मसार करने वाले इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता की उम्र 50 साल से ज्यादा है। घटना 15 अप्रैल की है। इस दिन पिता पहले अपने दोस्तों के संग कमालपुर के मेले में गया था। शाम को घर आने के बाद उसने अपने दोस्तों को घर पर बुलाया। इसके बाद पिता ने अपनी 35 वर्षीय बेटी को एक दोस्ते मान सिंह के साथ बाइक से जाने को कहा।
यह भी पढ़ें- मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस पर फैसला देकर रिजाइन करने वाले जज का इस्तीफा नामंजूर
मान सिंह उसे लेकर एक दूसरे दोस्त मेराज के घर पहुंचा। लड़की ने पुलिस को बताया कि मेराज के घर पहुंचकर तीनों ने मिलकर गैंगरेप किया। लड़की ने पुलिस को यह भी बताया कि मेराज के घर पर उसे बंधक बना लिया गया था। 18 घंटे के बाद जैसे तैसे वह से भागने में सफल हो पाई। पुलिस के पास पहुंचकर उसने पूरी घटना बताई। पुलिस ने मेराज को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की के पिता व मान सिंह की तलाश जारी है। लड़की का पिता फरार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शादी 16 साल पहले ही हो गई थी। लेकिन वह दो साल बाद ही पिता के घर लौट आई थी। नवंबर 2017 में उसके पिता को गांव से बाहर निकाल दिया गया था। गांव भर में ऐसी खबर थी कि पिता-पुत्री में अवैध संबंध थे। जिसके बाद पंचायत बुलाकर आरोपी पिता को गिरफ्तार करवाया गया था। इसी साल फरवरी में वह जमानत पर रिहाई हुआ था।