लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने टैंकर से पोस्ता स्ट्रॉ किया जब्त

By मुकेश मिश्रा | Updated: February 22, 2025 11:19 IST

Madhya Pradesh: आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टैंकर और  मादक पदार्थ को जब्त कर लिया और एक व्यक्ति को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया।

Open in App

Madhya Pradeshकेंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तेल टैंकर से ढाई क्विंटल अवैध पोस्ता स्ट्रॉ जब्त किया है।मादक पदार्थ टेंकर में  छिपा कर नीमच से पंजाब ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ तहसील में स्थित पीपल्या मंडी टोल नाका पर की गई।

सीबीए को विशेष खुफिया जानकारी मिली थी कि एक आयशर ट्रक (टैंकर) जिसका पंजीकरण हरियाणा का है, उसमें विशेष रूप से बनाए गए गुप्त कक्ष में अवैध पोस्ता स्ट्रॉ छिपाकर पंजाब ले जाया जा  रहा है।इस सूचना के आधार पर सीबीएन  नीमच की एक टीम गठित की गई।जिसने  वाहन को पीपल्या मंडी टोल प्लाजा पर पकड़ लिया।

सुरक्षा और लॉजिस्टिक कारणों से वाहन की मौके पर तलाशी लेना संभव नहीं था, इसलिए उसे सीबीएन कार्यालय लाया गया। गहन तलाशी के दौरान टैंकर के नीचे बने विशेष गुप्त कक्ष से 22 बैग बरामद किए गए, जिनमें कुल 241.950 किलोग्राम अवैध पोस्ता स्ट्रॉ था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टैंकर और  मादक पदार्थ को जब्त कर लिया और एक व्यक्ति को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया।

सीबीएन अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)भारतक्राइमDrugs and Health Products Regulatory AgencyMadhya PradeshMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?