लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश छात्रवृत्ति घोटाला: 12 लोगों के खिलाफ CBI ने दायर किया आरोपपत्र, पिछले साल दर्ज किया गया था मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2020 19:34 IST

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पंजाब के नवांशहर स्थित शाखा के हेड कैशियर रहे सुरेंद्रपाल सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। एजेंसी के प्रवक्ता आर के गौड़ ने बताया कि सीबीआई ने गत मई में हिमाचल प्रदेश सरकार के आग्रह पर मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देCBI ने इस घोटाले में केसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के तत्कालीन पांच अधिकारियों को नामजद किया है।उच्च शिक्षा निदेशालय के तत्कालीन अधिकारियों का नाम भी आरोपपत्र में आरोपी के रूप में शामिल किया गया है।

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हिमाचल प्रदेश में 220 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में 12 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यकों के लिए मैट्रिक पूर्व और मैट्रिक बाद की छात्रवृत्ति के वितरण में अनियमितता के मामले में केसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के तत्कालीन पांच अधिकारियों को नामजद किया है। 

उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय के तत्कालीन अधिकारियों-अरविन्द राज्ता, माला मेहता, श्रीराम शर्मा, सुरिंदर मोहन कंवर, अशोक कुमार, वीरेंद्र कुमार का नाम भी आरोपपत्र में आरोपी के रूप में शामिल किया गया है। केसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के जिन तत्कालीन अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है, उनमें सरोज शर्मा, बीएस संधु, हितेश गांधी, प्रेमपाल गांधी और किरण चौधरी शामिल हैं। 

इनके अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पंजाब के नवांशहर स्थित शाखा के हेड कैशियर रहे सुरेंद्रपाल सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। एजेंसी के प्रवक्ता आर के गौड़ ने बताया कि सीबीआई ने गत मई में हिमाचल प्रदेश सरकार के आग्रह पर मामला दर्ज किया था।

टॅग्स :सीबीआईछात्रवृत्ति
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड