लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी केस: डायरी के पन्ने कर रहे थे कुछ और इशारा, आखिरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 13, 2018 08:03 IST

दिल्ली के बुराड़ी में हुई 11 लोगों की रहस्यमय मौतों से पर्दा अब उठ चुका है। अब तक 10 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी थी लेकिन अब अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट भाटिया परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला 71 वर्षीय नारायणी देवी के घर की  है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जुलाई। दिल्ली के बुराड़ी में हुई 11 लोगों की रहस्यमय मौतों से पर्दा अब उठ चुका है। अब तक 10 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी थी लेकिन अब अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट भाटिया परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला 71 वर्षीय नारायणी देवी के घर की  है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि नारायणी देवी की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। वहीं डॉक्टरों की टीम ने इसे एंटी मोर्टम हैंगिंग बताया है। 

इससे पहले आई 10 पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी परिवार के सभी 10 सदस्यों की मौत का कारण फंदे पर लटकना बताया गया था। 11वीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद अब एक बात तो साफ हो गई है कि परिवार इन सभी 11 लोगों ने मोक्ष की प्राप्ति और तंत्र मंत्र के फेर में फंदे पर लटककर खुदकुशी की है।

यह भी पढ़ें: बुराड़ी केस: 26 जून को ही लिख दी गई थी 11 मौतों की स्क्रिप्ट, जानें किन सवालों को खोज रही पुलिस

इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि घर की सबसे बुजुर्ग महिला की मौत गला दबाने से हुई थी। जिसके बाद पुलिस अंदेशा जता रही थी कि इन लोगों की हत्या हुई है, हांलाकि परत-दर-परत खुलने के बाद जांच के दौरान पुलिस ने साफ किया कि ये तंत्र मंत्र से जुड़ा मामला है। पुलिस के मुताबिक, मोक्ष की प्राप्ति के लिए एक ही परिवार के 11 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

हांलाकि, इससे पहले आई 10 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि इन 10 लोगों की मौत फांसी लगाने की वजह से हुई थी लेकिन पुलिस को अंदेशा था कि नारायणी देवी की मौत गला दबाने की वजह से हुई है। अब पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हो गया है कि आखिर नारायण देवी की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। हांलाकि पुलिस की जांच अब भी जारी है।

यह भी पढ़ें: बुराड़ी कांड: केस क्लोज की तैयारी में क्राइम ब्रांच, लेकिन पत्र लिख किसी ने बताया नया तांत्रिक एंगल

बीते दिन जांच के दौरान पुलिस ने कहा था कि, डायरियों से मिले संकेत इशारा कर रहे हैं कि परिवार को किसी के निर्देश को ना मानने की सजा मिली है। पुलिस ने दावा किया है कि भाटिया परिवार के घरों से डायरी में जिन पांच आत्माओं का जिक्र था, उनकी पूरी पहचान कर ली गई है। 

पुलिस के मुताबिक इन पांच आत्माओं में ललित के पिता के अलावा 4 आत्माएं सज्जन सिंह, हीरा, दयानंद और गंगा देवी की थीं। सज्जन सिंह  ललित के ससुर थे। जबकी हीरा, प्रतिभा का पति है और दयानंद और गंगादेवी ललित की बहन सुजाता के सास-ससुर थे। जिनकी मौत भी पिता की मौत के आसपास ही हुई थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बुराड़ी कांडदिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम