लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहरः सहपाठी ने किया छेड़छाड़,  10वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या, 15 अन्य लोगों के साथ लड़की के घर पहुंच किया गाली-गलौज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2021 20:05 IST

यूपी पुलिस ने पोक्सो कानून और भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 354, 452 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देछेड़छाड़ की और उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।घर में छत के पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। 

बुलंदशहरः बुलंदशहर में एक सहपाठी द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने और उसके रिश्तेदारों द्वारा धमकाने के बाद 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शनिवार को 15 साल की किशोरी पंखे से लटकी मिली। पुलिस ने पोक्सो कानून और भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 354, 452 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। किशोरी के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सात ज्ञात और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के मुताबिक 8 अक्टूबर को लड़की के सहपाठी ने उससे कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। शिकायत के अनुसार पीड़िता ने घटना की जानकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को दी, जिसके बाद उन्होंने आरोपी को डांटने का वादा किया।

शिकायत में कहा गया है कि बाद में शाम को आरोपी 15 अन्य लोगों के साथ लड़की के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। शिकायत के अनुसार अगले दिन स्कूल में आरोपी ने फिर पीड़िता के साथ बदसलूकी की और उसे धमकाया। पुलिस ने कहा कि इससे व्यथित लड़की ने अपने घर में छत के पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबुलंदशहरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?