लाइव न्यूज़ :

रेवाड़ी गैंगरेप: बीजेपी विधायक के विवादित बोल, बेरोजगारी से परेशान युवा कर रहे हैं ऐसे अपराध

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 16, 2018 11:13 IST

हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी की विधायक प्रेमलता ने एक विचित्र बयान दिया है जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गई हैं।

Open in App

हरियाणा की  भारतीय जनता पार्टी की विधायक प्रेमलता ने एक विचित्र बयान दिया है जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होनें बलात्कार के बढ़ते मामलों के लिए बेरोजगारी को जिम्मेदार ठहराया है।इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जिन युवाओं को रोजगार नहीं मिलता, वे निराश हो जाते हैं और ऐसे (बलात्कार) अपराध करते हैं।

बीजेपी विधायक के इस बयान से विवाद उत्पन्न हो गया है। शनिवार को उनसे  रेवाड़ी में गैंगरेप को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बेरोजगारी से परेशान होकर युवा रेप जैसे अपराध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी लोगों का महिलाओं के प्रति नजरिया ठीक नहीं है और इसी कारण समाज में इस कदर की गिरावट है।  

हमारे समाज में बच्चों में जो फ्रस्ट्रेशन आई हुई है, वो इसका एक कारण है। बच्चे जिनको नौकरियां नहीं मिलीं, जिनको भविष्य नजर नहीं आ रहा, जो इस तरह की गलत हरकत करते हैं, ये तो कोई अच्छी बात नहीं है। उनके इस बयान ने विवादों को जन्म दिया है। फिलहाल बीजेपी की ओर से इस बयान पर कोई सफाई नहीं आई है।

जानें क्या है रेवाड़ी गैंगरेप मामला क्या है?

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 12 सितंबर को तीन लड़कों ने कोचिंग जाने के दौरान सीबीएसई की टॉपर छात्रा को किडनैप किया था। फिर घर से दूर ले जाकर नशीली चीज खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

रेप करने के बाद आरोपियों ने छात्रा को वापस महेंद्रगढ़ के एक बस स्टॉप के पास फेंका दिया था। पीड़िता 2016 में सीबीएससी बोर्ड की टॉपर रह चुकी है और टॉप करने के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित भी हो चुकी है।

पुलिस पर आरोप है कि पहले उन्होंने इस मामले में केस दर्ज करने में आनाकानी की थी। हालांकि मामले तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच के लिए एसआईटी के साथ ही कई अलग-अलग जांच टीम का गठन किया गया है।पु लिस ने तीनों आरोपी पंकज, मनीष और नीशू की पहचान कर ली है लेकिन अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

मामला दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया था। जहां रेप की पुष्टि हो चुकी है। वहीं छात्रा की मां ने पुलिस पर मामले की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 'सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने के बाद मोदी जी ने मेरी बेटी को सम्मानित किया था।मोदी जी कहते हैं बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, लेकिन अब मैं अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रही हूं।'

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला