लाइव न्यूज़ :

गरीबों के लिए बनी योजना के अंतर्गत 2 फ्लैट BJP विधायक ने किया हासिल, मामला सामने आते ही MLA पर केस दर्ज

By अनुराग आनंद | Updated: January 11, 2021 08:00 IST

भाजपा विधायक बंटी मितेश भानगड़िया के खिलाफ नागपुर में इमामबाड़ा और सक्करदारा पुलिस थाने में प्राथमिकियां दर्ज हुई हैं। इसके बाद इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, “इमामबाड़ा और आयुर्वेदिक लेआउट इलाकों में 2007 और 2009 के बीच दो फ्लैट गलत तरह हासिल करने को लेकर केस दर्ज हुए हैं।बंटी भानगड़िया ने एनआईटी को झूठे हलफनामे दिये थे। इस योजना का उद्देश्य बेघरों को आश्रय उपलब्ध कराना था।

नागपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक भाजपा विधायक पर नागपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (एनआईटी) के तहत बेघर लोगों के लिए बने दो फ्लैटों को हासिल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक स्थानीय अदालत के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि चिमुर विधायक कृति कुमार ऊर्फ बंटी मितेश भानगड़िया के खिलाफ नागपुर में इमामबाड़ा और सक्करदारा पुलिस थाने में प्राथमिकियां दर्ज हुई हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश के बाद मामले दर्ज किये गये।

नागपुर के रहनेवाले एक व्यक्ति तरुण परमार ने शिकायत दर्ज कराई थी-

विधायक के खिलाफ नागपुर के रहनेवाले एक व्यक्ति तरुण परमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, “इमामबाड़ा और आयुर्वेदिक लेआउट इलाकों में 2007 और 2009 के बीच दो फ्लैट हासिल करने के लिये भानगड़िया ने एनआईटी को झूठे हलफनामे दिये थे। इस योजना का उद्देश्य बेघरों को आश्रय उपलब्ध कराना था।”

चिमूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक है आरोपी-

हलफनामे में भानगड़िया ने यह झूठा दावा किया था कि उनका कोई घर, फ्लैट या भूखंड नहीं है। बता दें कि चिमूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह विधानसभा चंद्रपुर जिले और गडचिरोली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 और फिर 2019 में विधानसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा के कीर्ति कुमार मितेश बंटी भंगड़िया यहां के विधायक हैं। यहां से 9 बार कांग्रेस और 2 बार भाजपा, 1 बार शिवसेना व 1 बार निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की है। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चिमूरकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध का ऐसा अंत?, गांव में पेड़ से लटके दुष्कर्म आरोपी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 17 वर्षीय पीड़िता

क्राइम अलर्टकई साल से प्रेम, विवाह की योजना, परिवार ने किया मना तो 22 वर्षीय नंदकुमार आरपीसी और 19 वर्षीय आसिया थानम्मा ने होटल में फांसी लगाई

क्राइम अलर्टपीछा कर रहे थे प्रधान आरक्षक दीपक गिरवाल, छेड़खानी की और हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का कहा, 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टपड़ोसी के घर गई थी मासूम, 8 और 10 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो