पड़ोसी के घर गई थी मासूम, 8 और 10 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2026 17:57 IST2026-01-24T17:54:52+5:302026-01-24T17:57:02+5:30

नयागढ़ः रणपुर दुष्कर्म मामले में दोनों आरोपियों (एक किशोर और एक वयस्क) को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है।

Nayagarh Innocent girl gone neighbor's house 8 and 10 year old girls raped,3 arrested including 2 adults odisha police case | पड़ोसी के घर गई थी मासूम, 8 और 10 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsआठ वर्षीय बच्ची को शिकार बनाया गया। दूसरे मामले में आरोपी भी एक नाबालिग लड़का है।24 घंटे के भीतर ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया।

नयागढ़ः ओडिशा के नयागढ़ जिले में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिग लड़कों समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी। पुलिस के अनुसार, पहली घटना रणपुर थाना क्षेत्र की है, जहां बृहस्पतिवार को 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक नाबालिग लड़के और एक वयस्क ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसी दिन सरनकुल पुलिस थाना क्षेत्र में भी एक घटना सामने आई, जिसमें आठ वर्षीय बच्ची को शिकार बनाया गया। इस दूसरे मामले में आरोपी भी एक नाबालिग लड़का है।

नयागढ़ की पुलिस अधीक्षक एस. सुश्री ने बताया, “रणपुर दुष्कर्म मामले में दोनों आरोपियों (एक किशोर और एक वयस्क) को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, सरनकुल मामले के नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष पेश किया गया।” अधिकारी ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया।

नयागढ़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) दीप्ति प्रधान ने बताया कि रणपुर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार 10 वर्षीय बच्ची को दो लोगों ने एक सुनसान स्थान पर ले जाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में घटनास्थल की जांच के लिए एक फोरेंसिक दल को भी भेजा गया।

वहीं, दूसरे मामले में आठ वर्षीय बच्ची के साथ एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार, बच्ची अपने पड़ोसी के घर गई थी, जहां से आरोपी उसे एकांत स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में भी आरोपी को हिरासत में लिया गया है और सरनकुल थाने में दर्ज मामले की जांच जारी है।

Web Title: Nayagarh Innocent girl gone neighbor's house 8 and 10 year old girls raped,3 arrested including 2 adults odisha police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे