लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में BJP नेता की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 3, 2021 14:19 IST

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा कि इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बहुत जल्द सुराग जुटाकर मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोरखपुरउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता बृजेश सिंह (52) की शुक्रवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृजेश सिंह भाजपा के सेक्टर प्रभारी और नारायणपुर गांव के पूर्व प्रधान थे और इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद के दावेदार भी थे।

घटना की खबर मिलते ही रात में पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के सदस्यों की लिखित शिकायत पर गुलरिहा थाना में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों- सुनील श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव और रामसमुझ को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा " इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बहुत जल्द सुराग जुटाकर मामले को सुलझा लिया जाएगा।" पुलिस के अनुसार गुलरिहा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बृजेश सिंह ग्राम प्रधान चुनाव के लिए जनसंपर्क के बाद मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित मोगलहा के अपने निवास पर लौट रहे थे कि रात करीब 11 बजे कुछ हमलावरों ने उनके सिर और सीने पर गोली मार दी।

आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बृजेश सिंह चुनाव के लिए एक मजबूत उम्मीदवार थे। सूचना मिलने के बाद परिवार के गुस्साए सदस्य और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए और हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें शांत कर जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।  

टॅग्स :गोरखपुरभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोरखपुर एम्स की लेडी डॉक्टर से छेड़खानी, 2 गिरफ्तार, 1 फरार?, स्त्री रोग विभाग में पढ़ाई कर रही नागालैंड निवासी छात्रा?

क्राइम अलर्टलुधियाना में काम करता था अर्जुन, लोगों ने कहा- तेरी पत्नी खुशबू का संबंध किसी और मर्द के साथ?, सोते समय गला घोंटकर हत्या और घर के पीछे 6 फुट गहरा गड्ढा खोदा और शव दफनाया

क्राइम अलर्टगर्भावस्था के समय छोड़ कर दूसरी महिला के साथ भागा पति?, चार घंटे तक प्रसव पीड़ा के बाद बेबी का जन्म, मां ने कहा- मेरा बच्चा नहीं और स्तनपान नहीं कराउंगी?

क्राइम अलर्टअल्ट्रासाउंड कर रहा था अभिमन्यु गुप्ता, घूरा, पर्चा देखा और सारे कपड़े उतारने को कहा, मसाज करनी होगी, अश्लील हरकतें शुरू की, चिल्लाई, तो मुंह बंद कर दिया और...

क्राइम अलर्टGorakhpur News: शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन ने मांगा तलाक, वजह जानकर घरवालों के उड़े होश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह