लाइव न्यूज़ :

नूंह हिंसा के मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी ने की एक शख्स की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

By आकाश चौरसिया | Updated: April 3, 2024 10:48 IST

नूंह हिंसा के आरोपी और गौरक्षक बिट्टू बजरंगी जो जमानत पर बाहर है, हाल में सामने आए वीडियो में वो और उसके साथी एक व्यक्ति को छड़ी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना की पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया है और अब यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देनूंह हिंसा के आरोपी और गौरक्षक बिट्टू बजरंगी जो जमानत पर बाहर हैबिट्टू बजरंगी और उसके गिरोह ने एक व्यक्ति को पीट दियाऔर अब इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है

नई दिल्ली: नूंह हिंसा के आरोपी और गौरक्षक बिट्टू बजरंगी जो जमानत पर बाहर है, हाल में सामने आए वीडियो में वो और उसके साथी एक व्यक्ति को छड़ी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना की पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया है और अब यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, वह व्यक्ति दो युवा लड़कियों को गलत इरादों से अपने कमरे में फुसलाकर ले जा रहा था और इस बात का पता बिट्टू और उसकी गैंग को चल गया। इसके बाद बिट्टू का गिरोह उस व्यक्ति को सबक सिखाने के लिए बिट्टू के घर के पास ले आया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी बैठा हुआ नजर आया। इस पूरी घटना पर हिंदुस्तान टाइम्स पूरी तरह से इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार यह काफी वायरल हो रहा है।

यह पूरी घटना बजरंगी के घर के पास घटित हुई, जहां उसके सहयोगियों ने उस व्यक्ति को पहले तो जमीन पर गिराया और फिर पकड़ लिया। इसके बाद क्या था बिट्टू बजरंगी ने सीधे छड़ी से उस पर वार कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक किसी ने भी इस केस में किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। 

31 जून, 2023 हरियाणा के नूंह जिले में सामुदायिक दंगों में करीब छह लोग, समेत दो गार्ड और एक मस्जिद मौलवी की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर बिट्टू बजरंगी पर आरोप लगे थे कि उसने समुदायिक दंगों को भड़काने में उसका हाथ था। मामले में 15 अगस्त को बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन दो हफ्ते बाद उन्हें जमानत दे दी गई।

नूंह जिले में बिट्टू बजरंगी एक स्व-घोषित गौरक्षक है और पिछले तीन से चार सालों से अपना गौरक्षक समूह चला रहा है। 45 वर्षीय बजरंगी फरीदाबाद के गाजीपुर बाजार और डबुआ बाजार में फल और सब्जी का व्यापारी है।

नूंह में हिंसा से पहले, बिट्टू पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण देने और सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने का आरोप लगाया गया था। विहिप ने कहा था कि बिट्टू बजरंगी और उसके निगरानी समूह से कोई संबंध नहीं है। राजकुमार उर्फ ​​बिट्टू बजरंगी, जो कि बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जाता है, उसका बजरंग दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा है। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) भी उनके द्वारा कथित तौर पर जारी किए गए वीडियो की सामग्री को उचित नहीं मानती है।

टॅग्स :क्राइमहरियाणानूँह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल