लाइव न्यूज़ :

बीकानेरः दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इनकार किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2023 15:48 IST

बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस अधिकारी अस्पताल में मौजूद परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से बात कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमांग मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की है। अधिकारी पीड़िता का शव लेने के लिए समझा रहे हैं।शव अस्पताल के शवगृह में रखा है।

बीकानेरः बीकानेर जिले में दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में पीड़िता के परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इनकार कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस अधिकारी अस्पताल में मौजूद परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से बात कर रहे हैं।

उन्‍होंने कहा, “उनकी मांग मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की है। अधिकारी उन्हें पीड़िता का शव लेने के लिए समझा रहे हैं। शव अस्पताल के शवगृह में रखा है।” उन्होंने बताया कि इस मामले में गतिरोध बुधवार शाम को खत्म होता नजर आया जब मामले की जांच विशेष टीम (एसआईटी) से कराने, परिवार को राज्य सरकार से 10 लाख रुपये और सामाजिक संगठनों से 15 लाख रुपये मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने के आश्वासन पर परिवार के सदस्यों ने पोस्टमार्टम की अनुमति दी और पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

परिजनों ने हालांकि बाद में शव लेने से इनकार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि युवती की हत्या के बाद मंगलवार से खाजूवाला थाने के बाहर चल रहा धरना बुधवार शाम को समाप्त हो गया और आश्वासन पर लोग चले गए। उन्होंने बताया कि परिजनों और रिश्तेदारों ने हालांकि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और शव लेने से इनकार कर दिया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने दो पुलिस कांस्टेबलों-मनोज और भागीरथ- व दिनेश विश्नोई के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। अधिकारियों के अनुसार दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। विश्नोई फरार बताया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceरेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?