लाइव न्यूज़ :

शराब के पीछे पुलिस, पटना में दिनदहाडे़ लाखों रुपये लूटे, विरोध करने पर कर्मचारी को गोली मारी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2021 20:01 IST

बिहार क पटना का मामला है. अपराधियों ने विजय इंटरप्राइजेज के कर्मचारी को गोली मार दी. यह घटना सैकड़ों लोगों के बीच घटी. तीन अपराधियों ने बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे कर्मचारी से कैश से भरा बैग लूटने की कोशिश की.

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारी ने इसका विरोध किया तब अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.अपराधी लूटपाट की घटना को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भागने में सफल रहे. घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के केशव राय घाट की गली के मोड पर दिनदहाडे़ घटी है.

पटनाः बिहार में पुलिस शराब के पीछे भटकती रहती है तो अपराधी अपराध की घटनाओं को अंजाम देने में मशगूल रह रहे हैं. राज्य के डीजीपी मंगलवार को बिहार विधानसभा परिसर के झाड़ियों में शराब की खाली बोतलें ढूंढते रहे, वहीं राजधानी पटना के अशोक राजपथ में शासन-प्रशासन के नाक के नीचे आज दिनदहाडे़ लाखों रुपये लूट लिये.

 

 

इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने विजय इंटरप्राइजेज के कर्मचारी को गोली मार दी. यह घटना सैकड़ों लोगों के बीच घटी. प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन अपराधियों ने बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे कर्मचारी से कैश से भरा बैग लूटने की कोशिश की. जब कर्मचारी ने इसका विरोध किया तब अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

अपराधी लूटपाट की घटना को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भागने में सफल रहे. घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के केशव राय घाट की गली के मोड पर दिनदहाडे़ घटी है. हालांकि लूट के बाद भागने के दौरान एक अपराधी को स्‍थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. जबकि अन्य दो अपराधी बैंग लेकर मौके से फरार हो गये.

भागते हुए दोनों बदमाशों की तस्वीर इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. घटना को लेकर कारोबारियों में काफी रोष है. घायल कर्मचारी को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया, वहीं घायल अपराधी का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए वहां से फरार हो गए.

घायल कर्मचारी की पहचान 30 वर्षीय विजय आनंद गोल्डी के रूप में की गई है. उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी. गोल्डी की एक साल की बेटी भी है. वह यूनियन बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था. तभी पहले से घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने लूटने के दौरान गोली मार दी. कितने रूपये की लूट हुई है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

लेकिन बताया जाता है कि गोल्डी हमेशा बैंक में 15 से 20 लाख रुपये जमा करता था. गिरफ्तार अपराधी से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है. वही घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. फिलहाल इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.   

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई