लाइव न्यूज़ :

बिहार के श्रम मंत्री संतोष सिंह से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई 30 लाख रुपए की रंगदारी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 14, 2025 16:05 IST

मामले में बिहार के डीजीपी को अवगत कराया गया है। दरअसल, कथित तौर पर लारेंस बिश्नोई  गैंग के द्वारा संतोष को धमकी भरे कॉल कर 30 लाख रुपए की मांग की गई है। साथ ही पैसे नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के श्रम मंत्री संतोष सिंह को मैसेज भेजकर 30 लाख रुपए की मांग किए जाने की बात सामने आ रही हैधमकी में पैसा नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई हैसंतोष सिंह को धमकी मिलने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है

पटना: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के द्वारा अब बिहार के श्रम मंत्री संतोष सिंह को मैसेज भेजकर 30 लाख रुपए की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। धमकी में पैसा नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। संतोष सिंह को धमकी मिलने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में बिहार के डीजीपी को अवगत कराया गया है। दरअसल, कथित तौर पर लारेंस बिश्नोई  गैंग के द्वारा संतोष को धमकी भरे कॉल कर 30 लाख रुपए की मांग की गई है। साथ ही पैसे नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है।

बताया जा रहा है कि संतोष कुमार सिंह को धमकी मिलने के बाद इसकी जानकारी बिहार के डीजीपी विनय कुमार को सूचना दे दी गई है। अब इस मामले में पुलिस जल्द ही जांच शुरू करेगी। संतोष कुमार सिंह को जिस नंबर से फ़ोन आ रहा है वो नंबर देश के बाहर का है। फोन करने वाले ने उनसे कहा कि ज्यादा काबिल बनते हो, 30 लाख दे दो नहीं तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद मंत्री ने भी कहा जो करना है कर लो मैं किसी से डरता नहीं हूं। मैं कोई पैसा नहीं दूंगा। इसके बाद फोन काट दिया। लेकिन, लगातार फ़ोन आता रहा है। हालांकि, संतोष सिंह ने फिर फोन नहीं उठाया। 

इसके बाद उन्होंने डीजीपी को फ़ोन कर पूरी जानकारी दी है। संतोष कुमार सिंह शाहाबाद इलाके के रहने वाले हैं और भाजपा कोटे से विधान पार्षद हैं। कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर में संतोष कुमार सिंह का बड़ा वोट बैंक माना जाता है। संतोष सिंह बिहार में युवाओं को रोजगार देने को लेकर लगातार काम करते रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख नौकरियां और युवाओं को 24 लाख रोजगार देंगे। 

नीतीश कुमार के संकल्प को पूरा करने के लिए श्रम विभाग भी संकल्पित है। चुनाव में हम लोग तभी जाएंगे, जब इस वादे को पूरा कर लेंगे। बता दें कि इससे पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आया था। हालांकि पुलिस के जांच के बाद मामले ने दूसरा मोड ले लिया था। पूर्णिया एसपी ने कहा कि पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह खेला कराया था।

टॅग्स :बिहारBihar Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल