लाइव न्यूज़ :

आईएएस संजीव हंस चलाता था संगठित नेटवर्क, सीधे पैसे लेने के बजाय 9 लोगों को दिया काम, ऐसा खाया कमीशन

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2026 17:04 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), विशेष निगरानी इकाई (एसयूवी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहंस ने सीधे पैसे लेने के बजाय अपने करीब 9 लोगों का एक नेटवर्क बनाया था। अलग-अलग राज्यों में निवेश किया गया, जिसे बेनामी संपत्ति माना जा रहा है।निजी कंपनी के निदेशक ने भी “एस सर” को संजीव हंस बताया है।

पटनाः बिहार के कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस के मामले की जांच  में जुटी जांच एजेंसियों को एक संगठित नेटवर्क के संकेत मिले हैं। संजीव हंस करीब एक साल जेल में रहने के बाद वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, जबकि उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), विशेष निगरानी इकाई (एसयूवी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर हंस ने सीधे पैसे लेने के बजाय अपने करीब 9 लोगों का एक नेटवर्क बनाया था। ये लोग बिचौलियों की तरह काम करते थे। ठेकेदारों और कारोबारियों से कमीशन लेते थे, फिर रकम को हवाला और बैंक ट्रांसफर के जरिए आगे बढ़ाते थे।  एजेंसियों का दावा है कि इस पैसे को अलग-अलग राज्यों में निवेश किया गया, जिसे बेनामी संपत्ति माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जल संसाधन विभाग में पोस्टिंग के दौरान “एस सर” नाम के कोड से लेन-देन दर्ज किए गए। ईडी सूत्रों के अनुसार, इस नेटवर्क में हर सदस्य की भूमिका तय थी। कोई पैसे इकट्ठा करता था, कोई ट्रांसफर संभालता था और कोई निवेश। एक निजी कंपनी के निदेशक ने भी “एस सर” को संजीव हंस बताया है। इससे पहले भी हंस विवादों में रहे हैं।

एक महिला वकील ने उन पर और पूर्व विधायक गुलाब यादव पर सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने दावा किया था कि उसके साथ कई बार दबाव और नशा देकर दुष्कर्म किया गया और उसे ब्लैकमेल किया गया। हालांकि, यह मामला बाद में अदालत में टिक नहीं पाया और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसे रद्द कर दिया, जिससे हंस को इस केस में राहत मिली।

लेकिन इसी जांच के दौरान कथित मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू सामने आए, जिसके बाद ईडी ने जांच शुरू की। 18 अक्टूबर 2025 को पटना हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई। बाद में उनका निलंबन भी समाप्त कर दिया गया और उन्हें नई पोस्टिंग दे दी गई। फिलहाल स्थिति यह है कि दुष्कर्म का मामला खत्म हो चुका है, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में जांच अभी जारी है, और हाल में एक करोड़ रुपये की कथित घूस से जुड़ा नया केस भी इसमें जुड़ गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाIAS
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल