लाइव न्यूज़ :

बिहार में होली के दौरान जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, कई जिलों में हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2021 20:22 IST

बिहार के नवादा, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज के बाद अब रोहतास जिले में भी जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया है.

Open in App
ठळक मुद्देमृतक के परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से इन लोगों की जान गई है. चवरी गांव के रहने वाले मृतक राम अवतार राम की पत्नी लखपातो देवी का कहना है कि उसके पति शराब पिए थे.शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल ले गए, जहां राम अवतार ने दम तोड़ दिया.

पटनाः बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब के सेवन से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

राज्य के नवादा, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज के बाद अब रोहतास जिले में भी जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया है. जिले के कोचस थाना के चवरी गांव में संदिग्ध अवस्था में 5 लोगों की मौत की खबर है. मृतक के परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से इन लोगों की जान गई है. इन सभी ने होली के अवसर पर शराब का सेवन किया था. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान राम अवतार राम, मनोज राम, विनोद चौहान, राजेश चौहान और सतीश कुमार सिंह के रूप में की गई है. परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से उनकी मौत हुई है. वहीं दूसरी ओर प्रशासन इस पूरे मामले पर खामोश है. चवरी गांव के रहने वाले मृतक राम अवतार राम की पत्नी लखपातो देवी का कहना है कि उसके पति शराब पिए थे.

शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल ले गए, जहां राम अवतार ने दम तोड़ दिया. मृतक मनोज राम और विनोद चौहान के परिजनों का भी यही कहना है कि दोनों ने होली के दिन शराब पी थी. बाद में तबीयत बिगड़ी तो कोचस के एक निजी क्लीनिक में ले गए, जहां डॉक्टर भी दोनों को नहीं बचा पाए.

मनोज की पत्नी लाली देवी और विनोद चौहान की भाभी मीना देवी ने दोनों के शराब किए जाने की बात स्वीकार की है. वहीं, कंजर गांव के रहने वाले मृतक राजेश चौहान के परिजन चंदन चौहान का आरोप है कि राजेश गांव में ही कहीं से शराब पीकर आया और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई फिर उसकी मौत हो गई.

करगहर थाना क्षेत्र के रामपुर के रहने वाले गिरिजा शंकर सिंह के बेटे सतीश कुमार सिंह की भी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है. यहां उल्लेखनीय है कि इसके पहले राज्य के नवादा में 6, बेगूसराय में 2, मुजफ्फरपुर में एक और गोपालगंज जिले में एक व्यक्ति की मौत जहरीली शराब पीने से होने की बात आई थी. मृतकों के परिजनों का आरोप है कि मरने से पहले इनलोगों ने शराब का सेवन किया था, जिसके कारण इनकी मौत हुई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल